विराट ने निभाया अपना वादा, टिकट देकर जीता 'बूढ़ी दादी' का दिल
नई दिल्ली। क्रिकेट जैसे रोमांचक खेल की दुनिया दीवानी है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक इसका क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में भी चाहने वालों की संख्या कम नहीं देखने को मिल रही। भारत-बांग्लादेश के बीच 2 जुलाई को हुए मैच के दाैरान 87 वर्षीय बूढ़ी महिला वुवुजेला बजाकर सुर्खियां बटाैरते नजर आईं। चारुलता पटेल नाम की दादी से खुद कप्तान विराट कोहली भी मिले थे जिन्होंने उस समय उनसे विश्व कप के सभी मैच में टिकट देने का वायदा किया था जो अब कोहली ने पूरा कर सबका दिल जीत लिया है।
चारूलता भारतीय टीम की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत ही विश्व कप जीतेगा। भारत अपना आखिरी लीग मैच खेलने के लिए श्रीलंका के खिलाफ उतरा। इस मैच के दाैरान भी चारूलता नजर आईं जिसकी तस्वीर बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। साथ में कोहली के उस खत की तस्वीर भी शेयर कि जिसमें उन्होंने बूढ़ी दादी को मैच देखने के लिए अपनी तरफ से टिकट देते हुए बुलावा दिया। कोहली ने खत में लिखा- प्रिय चारूलता, हमारी टीम के लिए आपका प्यार और जुनून बहुत प्रेरणादायक है और मैं आशा करता हूं कि आप इस मैच का आनंद उठाएंगे।
Hello Charulata ji. #TeamIndia captain @imVkohli promised her tickets and our superfan is here with us is in Leeds.😊 #CWC19 pic.twitter.com/lKqbVllLjc
— BCCI (@BCCI) July 6, 2019
बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में तिरंगा स्कार्फ पहनकर पहुंची चारुलता की भारतीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत आईसीसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी साझा की गई थी। वहीं कोहली ने भी टि्वटर पर चारुलता का आभार जताया। कोहली ने कहा था कि हमारे सभी प्रशंसकों विशेषकर चारुलता पटेल को उनके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। वह 87 बरस की हैं और मैंने जिन्हें देखा उनमें संभवत: सबसे अधिक जज्बे और प्रतिबद्धता वाली प्रशंसक हैं। आयु सिर्फ एक संख्या है, जज्बा आपको काफी आगे तक ले जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
