For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्टेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने घोषित की टीम,यह दिग्गज वापस लौटे

नई दिल्ली। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए गुरुवार को अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया, जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है। पाकिस्तान में हाल ही में हुई टी-20 सीरीज में श्रीलंका ने अपनी युवा टीम भेजी थी, जहां उसे जीत मिली थी। इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हालांकि टीम में बनाए रखा गया है। भानुका राजापक्षा और ओशाडा फर्नाडो ने अपनी-अपनी जगहें सुरक्षित रखी हैं। राजापक्षा ने 48 गेंदों पर 77 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। फर्नाडो ने सीरीज के अंतिम मैच में पदार्पण किया था और 48 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाए थे।

और पढ़ें: 3rd Test: रांची के मैदान पर विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, छोड़ सकते हैं सचिन-द्रविड़ को पीछे

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने साथ ही लसिथ मलिंगा को टीम की कप्तानी वापस सौंपी है। मलिंगा ने पाकिस्तान न जाने का फैसला किया था और उनके स्थान पर दासुन शनका ने टीम की कप्तानी की थी।

मलिंगा के साथ ही निरोशन डिकवेला, कुशल परेरा और कुशल मेंडिस ने भी पाकिस्तान न जाने का फैसला किया था। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी हैं जिसकी शुरुआत 27 अक्टूबर से ऐडिलेड में होगी।

और पढ़ें: 3rd Test, IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ करने पर होंगी विराट सेना की नजर, जानें क्या है हाल

टीम : लसिथ मलिंगा (कप्तान), कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, दानुश्का गुणथिलका, अविश्का फर्नाडो, निरोशन डिकवेला, दासुन शनका, शेहान जयासूर्या, भानुका राजापक्षा, ओशाडा फर्नाडो, वानिंडु हासारंगा, लक्षण संदकाना, नुवान प्रदीप, लाहिरू कुमारा, ईसुरु उदाना, कासुन राजिथा।

Story first published: Friday, October 18, 2019, 23:29 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+