Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: कैच लपकते समय बुरी तरह घायल हुए श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी कुसल परेरा


नई दिल्ली। मैदान में जब खिलाड़ी उतरता है तो वो हर संभव कोशिश करता है की उसकी टीम किसी भी सूरत में यह मुकाबला जीते। इसी दौरान कभी-कभी कुछ दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। सा ही एक वाकया देखने को मिला श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में जहां श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज कुसल परेरा बुरी तरह घायल हो गए।फील्डिंग के दौरान परेरा बाउंड्री पर लगे ऐडवर्टाइजमेंट बोर्ड से जाकर टकरा गए थे। यह हादसा 29वें ओवर में हुआ था। गौरतलब हो कि इस हादसे के बाद श्रीलंका के सपोर्ट स्टाफ और मेडिकल टीम मैदान पर आ गई। परेरा को स्ट्रेचर पर लिटाकर सीधे अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्टेस के मुताबिक, परेरा को स्कैन्स के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके स्कैन्स बिल्कुल साफ आए हैं। उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है लेकिन अब वो जरूरत पड़ने पर श्रीलंका के लिए बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

ऐसा रहा है मुकाबलाः श्रीलंका को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच को जीतकर श्रृंखला 1-1 से बराबर करने के लिये अब केवल 63 रन की दरकार है। उसके पांच विकेट भी बचे हुए हैं। इस डे-नाइट टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुल 20 विकेट गिरे थे। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 99 रन से आगे बढ़ाई, लेकिन उसकी पूरी टीम 154 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से निरोशन डिकवेला ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, जबकि वेस्टइंडीज के लिये कप्तान जैसन होल्डर ने चार, शेनोन गैब्रियल ने तीन और केमार रोच ने दो विकेट लिए।
पहली पारी में 204 रन बनाने वाली वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में केवल 93 रन पर सिमट गई थी। उसके केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें से नौवें नंबर के रोच ने सर्वाधिक नाबाद 23 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से कार्यवाहक कप्तान सुरंगा लखमल और कासुन रजीता ने तीन-तीन और लाहिरू कुमारा ने दो विकेट लिए। श्रीलंका को इस तरह से 144 रन का लक्ष्य मिला लेकिन उसका शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया। श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 81 रन बनाये और वह लक्ष्य से अभी 63 रन दूर है। श्रीलंका की उम्मीदें जीवन मेंडिस पर टिकी हैं जो 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर दिलरूवान परेरा खड़े हैं जिन्होंने एक रन बनाया है। होल्डर ने फिर से शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अब तक 21 रन देकर चार विकेट लिए हैं।

Story first published: Tuesday, June 26, 2018, 16:10 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+