बेंगलुरू। ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बीच टीम श्रीलंका टीम के भारत दौरे के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। अगल महीने श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर आ रही है। इस दौरे पर तीन टी-20 मैच खेलेगी। मार्च माह में भारत में होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। श्रीलंका भारत के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलेगी।
टी-20 टीम में मोहम्मद शमी की जगह जसप्रीत को मिली जगह
ऐसे में दोनों ही टीमें विश्वकप से पहले इस सीरीज को काफी गंभीरता से लेंगी। पहला टी-20 9 फरवरी को पुणे में खेला जाएगा। जबकि बाकी के दो टी-20 विशाखापट्टनम और दिल्ली में खेला जाएगा। वहीं श्रीलंका बोर्ड टीम को भारत के लिए फरवरी में रवाना होगी।