ICC World Cup 2019: हरभजन सिंह ने बताया कौन सी टीम जीतेगी विश्व कप
नई दिल्ली। भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद से चर्चाओं में बने हुए हैं। उन्होंने ना केवल एक बार फिर से अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी की लय हासिल की बल्कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपने लिए दरवाजे खुले रखे हैं। अगला टी-20 विश्व कप साल 2020 में होना है और भज्जी उसके लिए एक अच्छे दावेदार के तौर उभर सकते हैं। इसी बीच हरभजन ने वनडे क्रिकेट विश्व कप 2019 में अपनी दावेदार टीम का नाम बताया है।
हरभजन ने भारत पर दांव लगाने के साथ ही मेजबान इंग्लैंड टीम को भी विश्व कप 2019 का दावेदार बताया है। इंग्लैंड की टीम इस समय आईसीसी वनडे रैंकिंग में विश्व की नंबर एक टीम बनी हुई है और उसको कप जीतने का सबसे तगड़ा दावेदार माना जा रहा है। अभी विराट कोहली ने भी अपने ताजा बयान में इंग्लैंड की तारीफ की थी और कहा था ऐसा लगता है यही टीम वनडे क्रिकेट में पहली बार 500 रन छूने वाली टीम बनेगी। जब हरभजन से विश्व कप के फेवरेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'भारत, भारत और मुझे लगता है इंग्लैंड।'
फिलहाल भारत की टीम से उम्मीदें बहुत बड़ी हैं। गौरतलब है कि कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व कप 1983 में ही जीता था। उस जीत ने देश में क्रिकेट का ढांचा ही बदलकर रख दिया था। कोहली एंड कंपनी से उसी जादू को एक बार फिर से दोहराने की उम्मीद की जा रही है।
जब हरभजन ने यह पूछा गया कि कप्तान कोहली और टीम इंडिया पर भारत के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव होगा तो उन्होंने कहा, 'यह बदल रहा है। ये पहले की तुलना में काफी बेहतर है। हालांकि अभी भी काफी दबाव होगा। केवल विराट कोहली पर ही नहीं बल्कि पूरी टीम पर।' आपको बता दें कि क्रिकेट की दुनिया का यह सबसे बड़ा आयोजन 30 मई से शुरू होने जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
