जल्द होगा वुड्स और एलिन का तलाक?
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक वुड्स के करीबी माने जाने वाले संवाददाता केविन फ्रेजर ने ऐसी खबर दी है कि वुड्स और एलिन जल्द ही मीडिया के माध्यम से अपने अलगाव की घोषणा करेंगे।
वेबसाइट ने फ्रेजर के हवाले से लिखा है, "ऐसा माना जा रहा है कि वुड्स और एलिन गिले-शिकवे भुलाकर एक हो गए हैं लेकिन यह सच नहीं है। सच्चाई यह है कि दोनों का वैवाहिक जीवन समाप्त हो चुका है क्योंकि दोनों तलाक की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। दोनों साथ-साथ इसकी घोषणा कर सकते हैं।"
फ्रेजर से जब यह पूछा गया कि उनके पास इसका क्या सबूत है? फ्रेजर ने कहा, "सबूत यह है कि मास्टर्स टूर्नामेंट के अंतिम दौर से पहले एलिन एरिजोना रवाना हो गई थीं जबकि उन्हें यह अच्छी तरह मालूम था कि वुड्स के लिए यह टूर्नामेंट कितना अहम है। वह जीत भी सकते थे लेकिन एलिन ने उस पल का इंतजार करना जायज नहीं समझा।"
"उन्होंने जानबूझकर एरिजोना जाने का कार्यक्रम बनाया। दोनों के बीच लंबे समय से कोई बातचीत नहीं हुई है। इससे साबित है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों अपनी जिंदगी को नई दिशा देना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications