नई दिल्ली। आईपीएल में खिलाड़ियों को बड़ी राशि मिली है, कुछ खिलाड़ियों ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिये तो कुछ अभी भी अपने बेहतर बोली के इंतजार में हैं। लेकिन इन सब के बीच टीमों के मालिक भी कमाई में काफी आगे हैं। इस बार कमाई के मामले में कोलकाता नाईट राइडर्स सबसे आगे है। वर्ष 2014-15 में केकेआर को कुल फायदा 14.15 करोड़ रुपए का हुआ है। इस टीम के मालिक शाहरुख खान है।
कप्तान कोहली का नया फरमान: वजन कम करो वरना...
शाहरुख ने ना सिर्फ खिलाड़ियों को बेहतर राशि दी बल्कि कमाई के मामले में भी सबसे आगे निकल गये। बाकी टीमों की तुलना में कमाई के मामले में केकेआर सबसे आगे है। फाइनेंसियल रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयर डेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अभी भी कमाई के इस रिकॉर्ड से दूर हैं।
IPL बीच में छोड़कर विदेश चले गए सुरेश रैना, जानें क्यों?
केकेआर की कमाई ममें कुल 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। केकेआर को चलाने वाली संस्था केकेआर प्राइवेट लिमिटेड की ओवरसीज कमाई 128.81 करोड़ से बढ़कर 168.71 करोड़ रुपए 214 में हो गयी। बाकी टीमों की तुलना में केकेआर की फ्रेंचाइजी सबसे स्थिर फ्रेंचाइजी के तौर पर स्थापित है।
टॉफलर के मैनेंजिंग डायरेक्टर वरुण गुप्ता का कहना है कि स्पॉसर को यह काफी अच्छा लगता है कि शाहरुख खान उनकी जर्सी पहनते हैं जिसपर उनका लोगो होता है, यह उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। ऐसे में अगर टीम अच्छा खेल रही है तो वह स्पॉसर से ज्यादा की मांग कर सकते हैं।
वही आरसीबी जिसमें कोहली, डिविलियर्स, गेल जैसे खिलाड़ी है उसने वर्ष 2011 से फायदा कमाना शुरु कर दिया है। वहीं सबसे ज्यादा जिस टीम को फायदा हुआ है वह है किंग्स इलेवन पंजाब की टीम उसे पिछली बार फाइनल में खेलने की वजह से जो प्राइज मनी मिली उसने फ्रेंचाइजी का फायदा बढ़ाने में मदद की। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 12.76 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था।