नई दिल्ली। इंग्लैंड की महिला टीम और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच बुधवार (23 सितंबर) को खेला गया। इंग्लैंड ने यह मैच 47 रनों से जीता। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी 20 सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। मैच हारने वाली वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है। स्टेफनी टेलर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पार करने वाली दूसरे खिलाड़ी बन गई है
टेलर ने मैच में 31 गेंदों में 28 रन बनाए। इसमें उसके चार चौके शामिल थे। इसी के साथ उसने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। वह यह कीर्तिमान स्थापित करने वाली अंतर्राष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरी खिलाड़ी बनीं। न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सूज़ी बेट्स उन खिलाड़ियों की सूची में सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने उनसे पहले अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में 3,000 रन पूरे किए हैं। उनके नाम 119 मैचों में 3243 रन दर्ज हैं।
महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी पुरुष क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज 3 हजार रन नहीं बना सका है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में 2794 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
स्टेफनी टेलर ने जून 2008 में आयरिश महिला टीम के खिलाफ टी 20 क्रिकेट में पदार्पण किया। तब से, टेलर ने कुल 105 मैच खेले हैं। उन्होंने 103 पारियों में 3020 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 21 अर्धशतक शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 90 है।