एमएस धोनी की इस खास आदत का 'दीवाना' है टीम इंडिया का ये युवा खिलाड़ी
नई दिल्ली। क्रिकेट का कोई प्रेमी हो या फिर कोई खिलाड़ी जो कोई भी इस खेल को समझता है वो ये जरूर मानता है कि महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं बल्कि दुनिया के मशहूर और उम्दा कप्तानों में से एक हैं। वहीं भले ही अब वो क्रिकेट में कप्तानी का दारोमदार न संभाल रहे हों लेकिन आज भी उनकी सलाह और उनका मैदान में रहना टीम को बड़ा फायदा पहुंचाता है। उनकी इस कला के चलते युवा खिलाड़ियों को भी काफी फायदा होता है और साथ ही साथ धोनी इन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी करते हैं। वैसे तो धोनी की कला का असर हर खिलाड़ी पर देखने को मिलता है लेकिन युजवेंद्र चहल ऐसे खिलाड़ी है जिनको धोनी की ये खास आदत खासा पसंद है।
ये भी पढ़ें-INDvsWI: दूसरे टेस्ट में खलल डाल सकता है 'तितली' का कहर

चहल ने बताई धोनी की ये खास आदतः
दरअसल 2016 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने के बाद 28 वर्षीय इस स्पिनर ने 31 वनडे इंटरनैशनल और 26 टी20 इंटरनैशनल खेले हैं। और चहल इसके पीछे महेंद्र सिंह धोनी को बड़ा क्रेडिट देते हैं। चहल ने हमारे साथ एक खास इंटरव्यू में कहा, 'मैच के दौरान जब भी मैं परेशानी में होता हूं तो मैं धोनी भाई से सलाह लेता हूं। चहल ने आगे कहा, 'धोनी भाई की समझ शानदार है। वह विकेट के पीछे है गेंदबाज की बॉडी लैंग्वेंज देखकर बता सकते हैं कि उसे कुछ दुविधा है या वह कुछ पूछना चाहता है। जब भई मैं दुविधा में होता हूं तो वह आकर मेरी समस्या का समाधान करते हैं।

सुनाया एशिया कप का वो किस्साः
एशिया कप का जिक्र करते हुए युजी ने बताया कि पाकिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले से पहले धोनी और रोहित आपसे में बात कर रहे थे। इसी बीच धोनी मेरे पास आए और पावरप्ले में गेंदबाजी करने को कहा-मैं उन्हे देख रहा था। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम विकेट टु विकेट गेंदबाजी करुं और मैने इमाम को चलता किया। युजी बताते हैं कि धोनी की समझ और उनकी परख ही उन्हें आला दर्जे का खिलाड़ी बनाती है।

टीम से बाहर हो सकते हैं धोनीः
धोनी ने भारतीय क्रिकेट को जो मुकाम दिया है वो शायद अपने आप में बेमिसाल है लेकिन बावजूद इसके पिछले कुछ मुकाबलों से उनका बल्ला खामोश है और इसके लिए उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। खबरें यहां तक आ रही हैं कि धोनी को वेस्टइंडीज के साथ होने वाले वनडे मुकाबले में बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह टीम में पंत को मौका दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-अनुष्का और आयशा के बीच अनबन के बाद शिखर को टीम इंडिया से आउट किए जाने पर सवाल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
