श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने पांड्या को बताया अनमोल खिलाड़ी
गुरुवार को श्रीलंका से भिड़ने से पहले विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय टीम उसी इरादे से मैदान पर उतरेगी जैसे पाकिस्तानन के खिलाफ मैच में उतरे थे। कोहली ने कहा कि- टूर्नामेंट की शुरूआत जीत से करने का फायदा हमें जरूर मिलेगा। टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है।
पाकिस्तान के खिलाफ धोनी की जगह हार्दिक पांड्या को उतारने के सवाल पर विराट कोहली ने कहा कि टीम के अंदर हर खिलाड़ी एक दूसरे की रिस्पेक्ट करता है। उन्होंने कहा- "ऐसा कुछ नहीं है कि धोनी की जगह पांड्या को उतार दिया तो कोई नाराज हो जाएगा या किसी सीनियर खिलाड़ी का अपमान हो जाएगा।
एक टीम के रूप में हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। और पांड्या को पहले उतारना टीम प्लान का एक हिस्सा था। जिसका पूरी टीम सम्मान करती है।" कोहली ने कहा कि- टीम का हर एक प्लेयर एक दूसरे पर विश्वास करता है। और ये भी बखूबी समझताा है कि हमें क्या तय करना चाहिए और क्या नहीं।
कोहली ने कहा कि हार्दिक जैसा खिलाड़ी ढूंढना मुश्किल है। वह टीम के लिए शानादार खेल दिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पांड्या 140 की स्पीड से गेंद फेंक सकते हैं और उसी स्पीड से गेंद को बल्ले से भी मार सकते हैं। पांड्या की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कोहली ने कहा कि लोगों को उनकी निजी जिंदगी के बारे में बातें नहीं करनी चाहिए वह मैदान पर अच्छा खेलता है और टीम का अनमोल खिलाड़ी है।
श्रीलंका को लेकर विराट कोहली ने कहा कि हम मैच को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। कोहली ने कहा कि हम मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए तैयार हैं। हालांकि कोहली का मानना है कि पाकिस्तान को हराने के बाद एक टीम के तौर पर हमारे लिए कुछ भी नया नहीं है हम जीतने के लिए मैदान पर उतरे थे।
गौरतलब है कि भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 124 रनों से करारी शिकस्त दी थी। भारत का अगला मैच 8 तारीख को श्रीलंका के खिलाफ है। भारत ये मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
