सेमीफाइनल की हीरो रहीं हरमनप्रीत कौर पंजाब पुलिस में DSP बनीं
नई दिल्ली। आईसीसी महिला विश्वकप 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में तूफानी पारी खेलकर भारत को फाइनल में पहुंचाने वाली हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस ने डीएसपी बनाया है। महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाली हरमनप्रीत रेलवे में उच्च पद पर हैं।
यह मेरे लिए गर्व की बात
पंजाब पुलिस में पुलिस उपाध्यक्ष (डीएसपी) बनाए जाने के बाद स्टार भारतीय ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि पंजाब पुलिस के साथ काम करना उनके बचपन का सपना था। स्टार महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिली। उन्होंने कहा- "यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है और मैं इस समय बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं।"
महिला विश्वकप के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली 9 रनों की हार को लेकर हरमनप्रीत ने कहा कि- "दुर्भाग्यवश हम फाइनल में हार गए, लेकिन आने वाले दिनों में हम अपने प्रदर्शन को सुधारेंगे।"
रेलवे में हैं अधिकारी
आपको बता दें कि एक समय पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत कौर को नौकरी देने से मना कर दिया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 2010-11 में जब हरमनप्रीत को नौकरी की जरूरत थी तब पंजाब सरकार ने पुलिस में उनकी नौकरी की अर्जी को नकार दिया था। यह तब था जब उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो साल का वक्त बीच चुका था।
पढ़ेंः- 'हरमनप्रीत कोई हरभजन थोड़े ही न है जिसे हम DSP बना दें'
कभी नौकरी के लिए कर दिया था मना
हरमनप्रीत के कोच यादविंदर सिंह सोढ़ी बताते हैं कि पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था, 'वह (हरमनप्रीत कौर) कोई हरभजन सिंह थोड़े ही न है जिसे हम डीएसपी बना दें।' उन्होंने बताया कि हरमनप्रीत को इंस्पेक्टर तक नहीं बनाया गया। हम मुख्यमंत्री से भी मिले लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
