नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी-2017 में इंडिया-पाकिस्तान मैच के बीच महामुकाबला 4 जून को होने जा रहा है। दोनों देश के लोग इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जहां इंडिया वाले ये सोच रहे हैं कि एक बार फिर से टीम इंडिया पाकिस्तान को पटखनी देगी तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान वाले सोच रहे हैं कि शायद इस बार उन्हें भारत को हराने का मौका मिल जाए लेकिन फिलहाल दोनों टीम के खिलाड़ी क्या सोच रहे हैं, इस बारे में तो खुलासा 4 जून को होगा।
स्टार स्पोर्ट्स ने खास तैयारी की है...
लेकिन इससे पहले भारत-पाकिस्तान के मैच से स्टार स्पोर्ट्स ने कुछ खास तैयारी की है, उसने इस दिलचस्प एड के जरिए लोगों की सोच, इस मैच के प्रति दिखाने की कोशिश की है। इस एड को नाम दिया गया है 'सबसे बड़ा मोह'।
मोह-माया छोड़कर धर्मशाला में बसने जाता है...
इस एड में दिखाया गया है कि किस तरह एक इंसान जीवन की सब मोह-माया छोड़कर धर्मशाला में बसने जाता है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच का मोह उसे लौटने पर मजबूर कर देता है। ये एड वाकई में बहुत मस्त है।
यकीन नहीं आता है तो नीचे के वीडियो पर क्लिक कीजिए...