Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुंबले ही रहेंगे टीम इंडिया के कोच, बीसीसीआई ने किया कन्फर्म

बेंगलुरू, 15 जून: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज (15 जून) को पुष्टि की है कि अनिल कुंबले वेस्टइंडीज के दौरे तक टीम के मुख्य कोच के रूप में बने रहेंगे। भारत 23 जून से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे और एक टी -20 मैच खेलेगा। गुरुवार को बीसीसीआई ने विराट कोहली के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की कर दी है।

टीम की घोषणा के समय मीडिया सलाहकार ने कोच के बारे में खुलासा नहीं किया था। हालांकि उसके बाद न्यूज एजेंसी पीटीआई "प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया" ने ट्वीट किया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कुंबले का कार्यकाल वेस्टइंडीज दौरे के तक बढ़ाने की पुष्टि की है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के साथ बोर्ड ने एक साल का अनुबंध दिया गया था। जिसेक तहत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पूरा होने के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। बीसीसीआई ने नए मुख्य कोच की नियुक्ति के लिए विज्ञाप्ति जारी की थी। जिसके बाद बोर्ड को कुंबले के साथ छह आवेदन प्राप्त हुए जिनमें वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, लालचंद राजपूत, डोडा गणेश और रिचर्ड पाइबस शामिल हैं।

गौरतलब है कि कुंबले और कोहली के बीच दरार की खबरें आई थीं जिसके बाद आनुमान लगाया जा रहा था कुंबले का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा। हालांकि कप्तान कोहली ने खुद स्पष्ट किया कि इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+