पोंटिंग ने बांधे इशांत की तारीफों के पुल
मेलबोर्न, 11 फरवरीः आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग नेअपनी टीम की शिकस्त के लिए जिम्मेदार युवा भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की जमकर तारीफ करते हुये कहा कि वह अपनी गेंदों में सुधार के साथ ही लगातार खतरनाक होते जा रहे हैं.
पोंटिंग ने कामनवेल्थ बैंक सीरीज में भारत के हाथों पांच विकेट से हारने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इशांत अपनी अंदर आती गेंदों की वजह से बल्लेबाजों के लिए कहर साबित हो रहे हैं. इस मैच में इशांत ने पोंटिंग समेत चार आस्ट्रेलिशई खिलाडियों को पैवेलियन लौटाया. पोंटिंग ने कहा कि हमने अब तक दाएं हाथ के जिन तेज गेंदबाजों का भी सामना किया है. उनकी तुलना में वह दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंद को अधिक तेजी से अंदर लाते हैं.
अमूमन ऐसा बाएं हाथ के गेंदबाज ही करते हैं लेकिन इशांत बहुत तेजी से गेंद को डेक पर पटकते हैं जिसकी वजह से उन्हें पिच की असमान उछाल का भी फायदा मिलता है. उन्होंने कहा कि इशांत की यह खूबी उन्हें दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मखाया एनतिनी की कतार में शामिल कर देती है.
उन्होंने कहा कि दौरा आगे बढने के साथ-साथ उनमें काफी सुधार दिख रहा है. वह काफी खतरनाक होते जा रहे हैं. पोंटिंग ने कहा कि इशांत अपनी गेंदों से जिस तरह का ऐंगल पैदा करते हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाजों को भी परेशान करने के लिए काफी है. वह काफी हद तक एनतिनी की तरह गेंद को बाहर की तरफ स्विंग कराते हैं.
बहरहाल आस्ट्रेलियाई कप्तान को इस बात का पूरा भरोसा है कि भारत की इस जीत के साथ ही सीरीज रोचक दौर में पहुंच गयी है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से इस सीरीज में नजदीकी संघर्ष नहीं देखा गया जिसकी वजह से इसका रोमांच कम होता गया, लेकिन इस बार तीनों ही टीमों के पास फाइनल में पहुंचने का अच्छा मौका होगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications