धोनी-विराट के कारण बांग्लादेश पड़ा धर्मसंकट में
ढाका। आज से टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच शुरू हो गया है। अब इस मैच का क्या नतीजा होगा यह तो आपको पहले दिन का मैच देखने के बाद समझ ही आ जायेगा लेकिन इस समय टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के कारण बांग्लादेश बोर्ड धर्मसंकट में पड़ गया है।
दरअसल जब भी कोई टीम दौरे पर जाती है तो मेजबान की ओर से टीम के कप्तान, मैनेजर और कोच के लिए सुइट को बुक कराया जाता है। इसलिए इस समय विराट कोहली को रहने के लिए सुइट रूम मिला हुआ है, लेकिन जैसे ही कप्तान धोनी बांग्लादेश पहुंचेंगे विराट को वो रूम छोड़ना पड़ेगा क्योंकि तब तो वनडे के कप्तान धोनी हो जायेंगे ऐसे में विराट को सुइट से बाहर निकलने के लिए कहना व्यवहारिक रूप से ठीक नहीं होगा। ऐसे में अधिकारियों को अधिकारियों को धोनी के लिए अतिरिक्त सुइट बुक करना होगा। जो कि अतिरिक्त खर्चा होगा और यह प्रोटोकॉल के खिलाफ भी है।
मालूम हो कि टीम इंडिया 18 तारीख से तीन वनडे मैच बांग्लादेश के साथ खेलने वाली हैं। वनडे सीरीज के कप्तान धोनी और उपकप्तान विराट कोहली होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
