टीम चयन से नाखुश गावस्कर ने कहा- खिलाड़ियों की फॉर्म नहीं, हेयर स्टाइल को तवज्जो
नई दिल्ली। भारतीय टीम चयन को लेकर पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल गावस्कर टीम चयन से नाखुश हैं। उनका कहना है कि कई अच्छे खिलाड़ी टीम से बाहर बैठे हैं, जबकि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया जाना चाहिए था।
उन्होंने टीम की चयन प्रक्रिया पर तंज कसते हुए कहा, 'ऐसा लगता है कि सभी अच्छे खिलाड़ियों को बाहर रखा जा रहा है। उन्हें टीम में बने रहने के लिए अलग हेयर स्टाइल ही नहीं 'बॉडी आर्ट' पर भी ध्यान देने की जरूरत है।'
टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे एक कॉलम में गावस्कर ने कुछ खिलाड़ियों के चयन पर सवाल उठाया है।
उन्होंने लिखा, 'चौथे वनडे में लोकेश राहुल को एक बार फिर मौका दिया गया। जबकि पिछले वेस्टइंडीज दौरे की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अजिंक्य रहाणे को फिर बाहर रखा गया। साथ ही उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच डबल सेंचुरी पार्टनरशिप टूटने के बाद पंड्या को जल्दी भेजने पर भी सवाल उठाया। उस वक्त उम्मीद की जा रही थी कि राहुल को भेजा जाएगा। तब राहुल के लिए जमने का अच्छा मौका था। हालांकि पंड्या के आने का खास फायदा नहीं मिला। यह समझ में आता है कि खिलाड़ियों पर विश्वास जताना चाहिए, मगर ऐसा इन-फॉर्म बल्लेबाज की कीमत पर नहीं किया जाना चाहिए।' गौरतलब है कि भारतीय टीम मौजूदा श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में 4-0 से बढ़त बना चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
