For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में दोनों टीमों की इन आंकड़ों पर रहेगी नजर

नई दिल्ली। आईपीएल के पहले प्लेऑफ मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मुकाबला है। दोनों ही टीमें आज का मैच जीतकर आईपीएल के फाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम के हौसले काफी बुलंद हैं। टीम ने 9 मैच जीते और अंक तालिका में पहले पायदान पर है। ऐसे में अगर मुंबई आज का मैच जीतती है तो वह सीधे आईपीएल के फाइनल में पहुंच जाएगी। अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम की बात करें दिल्ली की टीम दूसरे पायदान पर है ऐसे में दिल्ली की टीम भी आज का मैच जीतकर आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगी।

दुबई में मैच परिणाम
आज के मैच की बात करें तो दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ अपनी रणनीति बनाने की कोशिश करेंगी। दोनों ही टीमों की रणनीति की बात करें तो ये आंकड़े काफी हद तक मायने रखते हैं। आज का मैच दुबई में खेला जाएगा। अगर दुबई में खेले गए मैचों की बात करें तो यहां कुल 24 आईपीएल के मैच खेले गए हैं, जिस भी टीम ने पहले बल्लेबाजी की उसे 15 बार मैच में जीत मिली है। वहीं पहली इनिंग के औसत स्कोर की बात करें तो यह 171 रन का है।

दोनों टीमों की गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा है। टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमरा ने तकरीबन हर बल्लेबाज को परेशान किया है और इस टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों ने 14 मैचों में 60 विकेट लिए हैं जोकि किसी भी टीम के तेज गेंदबाजों की तुलना में सर्वाधिक है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाजों ने अभी तक 59 विकेट झटके हैं। आईपीएल में दोनों ही टीमों के गेंदबाजों ने 16-20 ओवर के बीच 10 से कम के औसत से रन खर्च किए हैं।

दिल्ली की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 9 इनिंग में कुल 320 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका औसत 40 का रहना है और स्ट्राइक रेट 133 का रहा है। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी की बात करें तो पांच पारियों में अय्यर ने सिर्फ 101 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका औसत महज 20 का रहा और स्ट्राइक रेट 98 का रहा। टीम के लिए पृथ्वी शॉ का फॉर्म चिंता का विषय है। पृथ्वी शॉ ने पहले पांच मैच में 179 रन बनाए, इस दौरान उनका औसत 35.8 का रहा जबकि स्ट्राइक रेट 148 का। लेकिन इसके बाद अगले 7 मैचों में उन्होंने सिर्फ 49 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पांच अर्धशतक लगाए हैं, जबकि पांच बार वह दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं।

Story first published: Thursday, November 5, 2020, 11:30 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+