कोलकाता। इस साल के आईपीएल 8 का खिताब सत्र में सबसे फिसड्डी समझीं जाने वाली मुंबई ने जीता, जिसके बारे में टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर ने बड़ा खुलासा किया है।
लोगों के आदर्श सचिन ने कहा कि मुश्किल हालात में टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया, पूरे सत्र में टीम ने एक सधी हुई रणनीति के तहत एकजुट होकर खेला जिसके कारण टीम खिताब की हकदार बनीं, हमारी टीम ने एक साथ मेहनत करके इस जीत को हासिल किया है जिसके लिए पूरी टीम की जितनी तारीफ की जाये कम है।
मालूम हो कि शुरुआती छह में से मात्र एक जीत हासिल कर आईपीएल-8 का बेहद खराब शुरुआत करने वाली और एक समय टूर्नामेंट से बाहर जाती लग रही मुंबई इंडियंस टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए रविवार को इडेन गार्डन्स स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में दो बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।