विश्व कप 2019: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का ऐलान, स्मिथ-वॉर्नर की वापसी पर इस खिलाड़ी का टूटा सपना

नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup Cricket 2019) के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में दो धुरंधरों- डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की वापसी हो गई है। कंगारू टीम इस बार इंग्लैंड की सरजमीं पर होने वाले विश्व कप में अपना खिताब बचाने उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया ने 2015 के विश्व कप में न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर खिताब जीता था।

विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम एरोन फिंच की कप्तानी में खिताब की रक्षा करने उतरेगी। बॉल टेम्परिंग विवाद में लगे एक साल के प्रतिबंध के बाद स्टीव स्मिथ और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हुई है। ये दोनों खिलाड़ी अभी आईपीएल में खेल रहे हैं। स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं, जबकि वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाज की भूमिका हैं और जबरदस्त फॉर्म में भी दिखाई दे रहे हैं।

वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे विकेट बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को जगह नहीं मिल पाई है। हाल ही में भारत के दौरे पर इस बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन स्मिथ और वॉर्नर की वापसी के साथ इस खिलाड़ी का 2019 विश्व कप खेलने का सपना टूट गया। इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी विश्वकप की टीम में जगह नहीं मिली है। टीम के तेज गेंदबाज और 2015 विश्वकप में शानदार गेंदबाजी करने वाले स्टार्क अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। स्टार्क पिछले कुछ समय से चोट से परेशान थे।

विश्व कप 2019 के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम इस प्रकार है:

एरोन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडॉफ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर-नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लायन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जे. रिचर्ड्सन, स्टीव स्मिथ, एम. स्टार्क, मार्कस स्टॉयनिस, डेविड वॉर्नर और एडम जाम्पा।

Story first published: Monday, April 15, 2019, 11:27 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+