
अपने बर्ताव के लिए मांफी मांगी
मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में स्मिथ ने कहा कि यह सीरीज काफी तनावपूर्ण रही है, कई बार मैंने अपना आपा खोया है, मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। गौरतलब है कि चौथे टेस्ट के दौरान जब मुरली विजय ने कैच पकड़ा और पवेलियन की ओर भागने लगे तो स्मिथ ने अपशब्द कहे, जिसमें उन्हें मुरली विजय को बेइमान कहते देखा गया। वहीं तीसरे अंपायर ने विजय के कैच को गलत बताते हुए मैच को आगे जारी रखने को कहा था।

स्मिथ रहे श्रेष्ठ बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ के लिए यह सीरीज काफी बेहतर रही और उन्होंने चार मैचों में 499 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने तीन शतक भी जड़ें और सीरीज के दौरान सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। सीरीज के बाद स्मिथ ने कहा कि यह सीरीज उनके लिए अबतक का सबसे बेहतरीन अनुभव रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमने भारतीय परिस्थिति में खुद को ढाला वह बेहतरीन था। स्मिथ ने भारत के तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने बेहतरीन गेंदबाजी की, इस सीरीज में उमेठ यादव ने जबरदस्त गेंदबाजी की।

दोनों देशों के बोर्ड ने माहौल ठीक करने की कोशिश की
इस सीरीज के दौरान क विवाद सामने आए, कुछ विवाद इस कदर बढ़ें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड को भी बीच में आना पड़ा। दोनों टीम के बीच माहौल को बेहतर करने के लिए बोर्ड ने तीसरे मैच से पहले कप्तान स्टीव स्मिथ और विराट कोहली के बीच मुलाकात भी कराई। लेकिन इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिला और तनाव पहले की ही तरह बना रहा। खिलाड़ियों के बीच कई मौकों पर कहासुनी हुई।

कई विवादों के लिए जानी जाएगी सीरीज
एक मौका ऐसा भी आया जब ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान कोहली की कंधे की चोट का मजाक उड़ाया, यही नहीं भारतीय टीम ने मैक्सवेल पर भारत के फिजियो पैट्रिक फरहत का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया। यही नहीं विवादों की लिस्ट काफी लंबी है, मैथ्यू वेड और रवींद्र जडेजा के बीच भी मैच के दौरान काफी कहासुनी हुई हालांकि, इस दौरान टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया और मामले को आगे नहीं बढ़ने दिया।


Click it and Unblock the Notifications