चेन्नई टेस्ट : जीत से 174 रन दूर है भारत (लीड-1)
भोजनकाल तक सचिन तेंदुलकर 65 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 और वी.वी.एस. लक्ष्मण 31 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए यह जोड़ी काफी महत्वपूर्ण है। दूसरे सत्र में भारत को विकेट बचाए रखने के साथ-साथ तेजी से रन बनाने की जरूरत है।
भारत ने मैच के चौथे दिन रविवार को एक विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 41 और राहुल द्रविड़ दो रन बनाकर नाबाद लौटे थे। भारत ने अपना एकमात्र विकेट वीरेंद्र सहवाग (83) के रूप में गंवाया था। हालांकि पेवेलियन लौटने से पहले वे भारत के लिए जीत की नींव तैयार कर गए थे।
पांचवें दिन के पहले सत्र में भारत ने अपना पहला विकेट द्रविड़ (4) के रूप में गंवाया। द्रविड़ 141 रन के कुल योग पर हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ की गेंद पर विकेटकीपर मैट प्रॉयर द्वारा लपके गए।
द्रविड़ के विदा होने के बाद तेंदुलकर और गंभीर ने तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। 66 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर गंभीर भी चलते बने। उन्हें जेम्स एंडरसन ने पॉल कोलिंगवुड के हाथों कैच कराया। गंभीर ने 139 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए। भारत का यह विकेट 183 के कुल योग पर गिरा।
इसके बाद तेंदुलकर और लक्ष्मण ने पहले सत्र की समाप्ति तक भारतीय टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। इंग्लैंड की ओर से फ्लिंटॉफ, स्पिनर ग्रीम स्वान और एंडरसन ने एक-एक विकेट लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications