For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BBL : नीचे गिर गई गिल्ली, फिर भी क्रीज छोड़कर नहीं गए स्टीव स्मिथ

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग(बीबीएल) अंतिम पढ़ाव की ओर बढ़ चुका है। टीम को हार सीधी टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। फिलहाल मेलबर्न स्टार्स व सिडनी सिक्सर्स के बीच क्वालिफायर मुकाबला खेला जा रहा है। मेलबर्न ने टाॅस जीतकर सिडनी को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया, लेकिन उनकी पारी के दाैरान ऐसा वाकया दिखा जिसने सबको हैरान कर दिया। गिल्ली नीचे गिर गई लेकिन बावजूद इसके बल्लेबाजी कर रहे स्टीव स्मिथ क्रीज छोड़कर नहीं गए।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि गिल्ली तेज हवा के कारण खुद ही स्टंप से नीचे गिर गई। स्टंप्स पर रेड लाइट आते ही मेलबर्न की टीम जश्न मनाने लग पड़ी लेकिन बाद में पता चला कि गिल्ली स्मिथ के कारण नहीं बल्कि खुद हवा के चलते गिरी है। यह वाकया उस समय देखने को मिला जब पारी का आठवां ओवर चल रहा था। ओवर की पांचवीं गेंद का सामना स्मिथ कर रहे थे। तेज गेंदबाज हैरिस राउफ ने स्मिथ पर दवाब डालने के लिए एक तेज बाउंसर मारा जिसे स्मिथ पढ़ नहीं पाए। गेंद उनके हेलमेट पर हल्की सी जा लगी। इस दाैरान बचाव करने के लिए स्मिथ नीचे झुक गए कि तभी एक गिली नीचे गिर गई।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

गेंदबाज व विकेटकीपर को लगा कि स्मिथ विकटों के साथ टच हो गए हैं जिस कारण गिली गिली। ऐसे में पूरी टीम विकेट का जश्न मनाने लग पड़ी, लेकिन ऊधर स्मिथ समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंचा। लेकिन बाद में रिप्ले में जो देखा गया उसमें साफ दिखा कि स्मिथ आउट नहीं हैं। गिल्ली तेज हवाओं के कारण खुद नीचे गिर गई और थर्ड अंपायर स्मिथ को नाॅट-आउट दिया। हालांकि स्मिथ बाद में एडम जांपा का शिकार बने। स्मिथ इस मैच में 18 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 2 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा।

Story first published: Friday, January 31, 2020, 15:30 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+