For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया को सता रहा है हार का डर! भारत दौरे से पहले ही हो सकती है स्मिथ-वॉर्नर की वापसी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को कोई मौका नहीं देना चाहती है। टीम के दो धुरंधर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और कप्तान स्टीव स्मिथ के ऊपर लगे प्रतिबंध के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर लगे 12 महीने के प्रतिबंध को जल्द खत्म कर टीम में वापसी कराना चाहती है।

बता दें कि इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीकी दौरे पर हुई बॉल टेंपरिंग के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर 12-12 महीने का प्रतिबंध लगा दिया था। इस महीने भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रहा है। कोई भी भारतीय टीम अभी तक ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने में सफल नहीं हुई है। ऐसे में विराट कोहली की सेना शानदार फॉर्म में है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसक भारत को कोई मौका नहीं देना चाहते हैं।

बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में इस बात की चर्चा है कि भारत ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में ही धूल चटा सकता है।इस शर्मिंदगी से बचने के लिए अब मांग उठ रही है कि इन दोनों टॉप बल्लेबाजों पर ले पाबंदी हटा ली जाए

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन रोबर्ट्स का कहना है कि ऑस्ट्रेलयन प्लेयर्स ऐसोसिएशन की मांग के मद्देनजर इन खिलाड़ियों पर से जल्द पाबंदी हटाने का फैसला किया जा सकता है। प्लेयर एसोसिएशन ने हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से स्मिथ-वॉर्नर पर लगे बैन को खत्म करने की अर्जी दी है जिसपर सकारात्मक से विचार किया जा रहा है।

टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया का ऐलान:

ऑस्ट्रेलिया ने टी 20 सीरीज के अपनी टीम की घोषणा कर दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र टी20 17 नवंबर को करारा ओवल, क़्वींसलैंड में खेला जाएगा। जबकि भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन, दूसरा मैच 23 नवंबर को मेलबर्न और तीसरा मैच 25 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय टीम: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, जेसन बेहरनडॉर्फ़,मार्कस स्टोइनिस, क्रिस लिन, डार्सी शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमॉट, नाथन कुल्टर-नाइल, बिली स्टैनलेक, एंड्रू टाई एवं एडम जम्पा।

Story first published: Thursday, November 8, 2018, 14:01 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+