नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने लंबे अर्स के बाद घरेलू मैदान पर खेलते नजर आए। सिडनी प्रीमियर क्रिकेट स्मिथ सदरलैंड टीम की ओर से मैदान पर खेलने उतरे। लगभग छह महीने बाद मैदान पर उतरे स्मिथ ने अपने जाने-माने अंदाज में बल्लेबाजी की और सदरलैंड टीम की तरफ से सिडनी प्रीमियर क्रिकेट में स्मिथ ने 92 गेंदो पर छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली।स्मिथ के अलावा डेविड वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। डेविड वॉर्नर ने सेट जॉर्ज की ओर से खेलते हुए शतक जड़ा।
Was great to be able to see the return of Steve Smith to Aussie shores. pic.twitter.com/TtCq1EFmey
— Andrew McMurtry (@AndrewMcMurtry) September 22, 2018
वॉर्नर ने रैंडविक पीटरशैम की ओर से खेलते हुए नाबाद 155 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के और 13 चौके लगाए। स्मिथ और वॉर्नर अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने के लिए अपने फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद दोनों ही खिलाड़ियों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का बैन लगा दिया था। हालांकि, सिडनी प्रीमियर क्रिकेट में फैन्स ने इन दोनों ही खिलाड़ियों के खेलने को लेकर अपना उत्साह जाहिर कियाहालांकि डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट एनटी स्ट्राइकर लीग के दौरान ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहले ही वापसी कर चुके हैं।