For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब लंबे समय बाद फिर एकसाथ खेलते नजर आए स्मिथ और वार्नर तो दर्शकों ने किया ऐसा बर्ताव

गेंद से छेड़छाड़ करने के मुख्य आरोपी पूर्व अॉस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और ओपनर डेविड वार्नर एक बार फिर से मैदान पर साथ नजर आए। बॉल टेपरिंग में दोनों को मिली सजा के बाद यह पहला मौका था..

नई दिल्ली। गेंद से छेड़छाड़ करने के मुख्य आरोपी पूर्व अॉस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और ओपनर डेविड वार्नर एक बार फिर से मैदान पर साथ नजर आए। बॉल टेपरिंग में दोनों को मिली सजा के बाद यह पहला मौका था जब ये दोनों एक साथ मैदान में खेलते हुए दिखे। दोनों खिलाड़ियों को लंबे समय बाद एक साथ खेलते देखकर दर्शकों में खासा उत्साह था।

दर्शकों ने दोनों का स्वागत

दर्शकों ने दोनों का स्वागत

ये मौका था क्लब क्रिकेट का, जब कूगी ओवल में हुए मैच में ये दोनों सिडनी की अपनी-अपनी क्लब टीमों की ओर से खेले। शेन वॉटसन भी इस मैच का हिस्सा थे। इसके अलावा इस मैच का आकर्षण महान कंगारू खिलाड़ी और कप्तान स्टीव वॉ के बेटे आस्टिन वॉ भी थे। खेल का लुत्फ उठाने के लिए स्टीव वॉ और पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन मौजूद थे। दर्शक भी इन खिलाड़ियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे और इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ रहे थे।

दोनों खिलाड़ी बने आकर्षण के केंद्र

दोनों खिलाड़ी बने आकर्षण के केंद्र

इस दौरान इन स्मिथ और वार्नर ने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ तस्वीरें भी खिचवाई। खास बात यह रही कि दर्शकों में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रति कोई गुस्सा या भड़ास नहीं दिखी। वार्नर की रेंडविक पीटरशैम टीम को स्मिथ की सदरलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। वार्नर ने दो चौके जड़े लेकिन 13 रन बनाने के बाद वह स्टीव वॉ के बेटे आस्टिन वॉ की गेंद पर प्वाइंट में कैच आउट हो गए।

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर ने दौरे पर हार के लिए इस भारतीय स्पिनर को जिम्मेदार ठहराया

अर्धशतक से चूक गए स्मिथ

अर्धशतक से चूक गए स्मिथ

जबकि स्मिथ ने बढ़िया प्रदर्शन किया और स्टंप आउट होने से पहले 48 रन की पारी खेली। वहीं, पूर्व आलराउंडर वॉटसन का प्रदर्शन सब पर हावी रहा जिन्होंने 41 गेंद में 63 रन बनाने के अलावा तीन विकेट चटकाकर सदरलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई।

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में विराट कोहली और जेम्स एंडरसन नंबर वन पर बरकरार

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर अॉस्ट्रेलिया की टीम सेंड पेपर से गेंद छेड़ने की घटना की वजह से गलत कारणों से सुर्खियों में आ गई थी और बाद में क्रिकेट अॉस्ट्रेलिया की कार्रवाई में तब के कप्तान स्टीव स्मिथ सहित डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्राफ्ट को क्रिकेट खेलने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। बैनक्राफ्ट पर 9 महीने और बाकी दोनों बल्लेबाजों पर एक साल का बैन लगा हुआ है। इस फैसला का अॉस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में कड़ा विरोध हुआ था और सीए के साथ उनके रिश्तों में खटास भी आई थी।

Story first published: Sunday, November 11, 2018, 12:10 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+