दरअसल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कोच औऱ अभी वर्तमान में पाकिस्तान टीम की कोचिंग का दायित्व निभा रहे मिकी आर्थर का कहना है कि गेंद से छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाए गे इन तीनों खिलाड़ियों को काउंटी क्रिकेट में खेलने का मौका मिलना चाहिए। एक वेबसाइट के माध्यम से अपनी बात लिखते हुए आर्थर ने कहा की मैं मानता हूं की इन तीनों खिलाड़ियों ने बड़ी गलती की है लेकिन उन्होंने इसकी भारी कीमत चुकाई है। उन्होंने कहा की स्टीव स्मिथ इस सजा से काफी दुखी होंगे और वही वार्नर और बेनक्राफ्ट के लिए भी इस सजा को सहना बहुत मुश्किल हो रहा होगा ऐसे में उन्होंने आशा जताई है की अगर इंग्लैंड का क्रिकेट बोर्ड( ईसीबी) इन खिलाड़ियों के को खेलने की इजाजत दे देता है तो यह एक बेहतर कदम होगा। बता दें की आर्थर 2010 से लेकर 2013 तक ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच रहे हैं। उन्होंने यह उम्मीद जताई है की काउंटी क्रिकेट में इन खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया जाएगा।