For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'कप्तानी के लायक नहीं है ये खिलाड़ी', माइकल क्लार्क ने दिया हैरानी भरा बयान

Steve Smith not a best player to lead Australia says Michael Clarke | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने बड़ा बयान दिया है। माैजूदा समय टीम कंगारू टीम के वनडे, टी20 के कप्तान आरोन फिंच हैं जबकि टेस्ट के टिम पेन हैं। वहीं एक साल का बैन झेलने के बाद टीम में लाैटे स्टीव स्मिथ बताैर बल्लेबाज ही भूमिका निभा रहे हैं। उम्मीद थी कि उन्हें फिर कप्तानी दी जाएगी लेकिन अभी ऐसा नहीं हुआ। वहीं क्लार्क ने भी अब बयान दिया है कि वो स्मिथ को फिर से कप्तान बनते हुए देखना नहीं चाहते क्योंकि वे इसके लायक नहीं हैं।

स्मिथ बल्लेबाज के रूप में ही सही

स्मिथ बल्लेबाज के रूप में ही सही

बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफॉस्ट से बातचीत में क्लार्क से पूछा गया कि क्या स्मिथ को फिर से टीम का कप्तान बनाना चाहिए। इसपर उन्होंने कहा, "मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। मेरा मानना है कि जो व्यक्ति बेस्ट कप्तान हो उसे ही कप्तान बनाया जाना चाहिए। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह टीम को लीड करने के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं।" क्लार्क का ये बयान हैरानी भरा है क्योंकि स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 34 में से 18 टेस्ट जीते हैं। 10 में उन्हें हार मिली है और छह ड्रॉ रहे हैं। वनडे की बात करें तो स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 51 में से 25 मैच जीते हैं।

टिम पेन को बताया अहम

टिम पेन को बताया अहम

क्लार्क ने बताैर कप्तान टिम पेन को बेहतर बताया। उन्होंने कहा, ''टिम पेन ने शानदार काम किया और इस बात में कोई शक नहीं है और मुझे लगता है कि जबतक टिम पेन क्रिकेट से संन्यास नहीं लेते वो तब तक ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने का अधिकार हासिल कर चुके हैं। टिम 34 या 35 साल का है और मैं समझता हूं कि वो इस सीजन के बाद संन्यास लेने के बारे में सोचेगा। मैं कल्पना कर सकता हूं कि अगर ऑस्ट्रेलिया वहां (भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज) जीत सकती है तो ये उसके लिए शीर्ष से विदा लेने का सही समय होगा।''

क्लार्क की जगह ही कप्तान बने थे स्मिथ

क्लार्क की जगह ही कप्तान बने थे स्मिथ

बता दें कि जब 2015 विश्व कप के बाद माइकल क्लार्क ने क्रिकेट को अलविदा कहा था तब स्मिथ को सभी सभी फॉर्मेट में टीम की कमान सौंप दी गई थी। हालांकि, 2018 में दक्षिण अफ्रीका में हुए विवादित गेंद से छेड़छाड़ के मामले में उनकी कप्तानी छीन ली गई और उन्हें दो साल तक कप्तानी से बैन कर दिया गया। इसके बाद आरोन फिंच को लिमिटेड ओवर और टिम पेन को टेस्ट में टीम का कप्तान बनाया गया। वहीं क्लार्क ने उम्मीद जताई कि पैट कमिंस को आने वाले समय में तीनों फाॅर्मेट का कप्तान बनाना चाहिए।

Story first published: Tuesday, March 3, 2020, 20:02 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+