For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के खिलाफ स्टीव स्मिथ नहीं बना पाए रन, गुस्से में आकर खुद को दी ये सजा

नई दिल्ली। ऑस्‍ट्रेल‍िया क्रिकेट टीम ने ब्रिस्बेन में पाकिस्तान के खिलाफ हुए पहले टेस्ट में एक पारी और 5 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ पाकिस्तान 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ गया है। आस्ट्रेलिया भले जीत गया लेकिन स्टीव स्मिथ खुद पर निराश हो रहे हैं। इसका कारण है उनका बल्ले से ना चल पाना। स्मिथ मात्र 5 रन बनाकर ही आउट हो गए। उन्हें यासिर शाह ने बोल्ड किया। मैच के बाद स्मिथ ने अपने खराब खेल के कारण खुद को कठोर सजा दी।

स्मिथ ने गुस्सा होकर ब्र‍िस्बेन स्‍टेड‍ियम से होटल तक जाने के लिए पैदल चलने का फैसला किया। उन्होंने यह सोचते हुए कि आखिर कैसे वो विकेट गंवा बैठे, देखते ही देखते उन्होंने 3 किलोमीटर का सफल पैदल चलते हुए किया। जब मीडिया द्वारा उनसे पैदल चलने को लेकर सवाल किया तो जवाब मिला, ''मैं जब किसी मैच में रन नहीं बना पाता तो हमेशा खुद को सजा देता हूं। मैं या तो भागता हूं या फिर जिम में जाता हूं ताकि मैं अपने आप को सजा दे सकूं।"

इसके बाद जब पत्रकार ने यह पूछा कि शतक लगाने पर वो क्या करते हैं तो स्मिथ ने कहा, ''जब मैं शतक लगाता हूं तो खुद को पास मार्क देता हूं। किसी मैच में अच्छा स्कोर या शतक लगाने पर मैं खुद को चॉकलेट गिफ्ट करता हूं।" स्मिथ के लिए यासिर खतरनाक गेंदबाज साबित हो रहे हैं। स्मिथ 7 बार यासिर द्वारा आउट हो चुके हैं। यासिर ने स्मिथ को 7 उंगलियां दर्शाकर चिड़ाया था। इसपर अब स्मिथ ने कहा कि ऐसे अगर कोई करता है तो मुझे अधिक हिम्मत मिलती है। मैं चाहूंगा कि फिर इस गेंदबाद से मैं आउट ना हो पाउं। स्मिथ ने यासिर के खिलाफ अनुशासन से खेलने का फैसला भी लिया।

Story first published: Thursday, November 28, 2019, 14:46 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+