नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के मुख्य बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने भविष्यवाणी की है कि उभरते हुए स्टार मार्नस लाबुशेन भविष्य के प्रभावशाली खिलाड़ी हो सकते हैं यदि वह अपनी सफल शुरुआत को इसी तरह से आगे भी बनाए रखते हैं। स्मिथ ने 22 वर्षीय लाबुशेन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद जमीन पर टिके रहने की सलाह दी। लाबुशेन ने इस सीजन में अब तक 112 के औसत से 896 रन टेस्ट रन हाल में बनाए हैं जिसमें चार शतक लगाए हैं- दो पाकिस्तान और दो न्यूजीलैंड के खिलाफ।
वह अब भारतीय कप्तान विराट कोहली और स्मिथ के पीछे बल्लेबाजों के लिए आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।
स्मिथ ने क्रिकेट डॉट कॉम के हवाले से कहा, "यह जो सीरीज अब उनको मिली है (भारत के खिलाफ) यह उनके लिए असली चुनौती है, जिसमें उनसे वैसा ही प्रदर्शन दोहराने की अपेक्षा की जाएगी और इसको मैनेज करना होगा।
"मुझे मार्नस के बारे में जो बात पसंद है वह सीखने की उसकी इच्छा है और वह कितनी जल्दी चीजों को उठाता है, और अगर वह ऐसा करना जारी रखता है, तो वह लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा खिलाड़ी बनने जा रहा है।"
अनुभवी स्मिथ ने 2014-15 की अपनी शानदार गर्मी के बाद के वर्षों में हासिल की सफलता को बरकरार रखा था और उन्होंने लाबुशेन को भी ऐसा ही करने के लिए कहा है।
"लाबुशेन के पास अच्छा दिमाग है, उसे अब अपने आप में यह विश्वास हो गया है कि वह ऐसा कर सकता है, अब जब वह खेलने के लिए बाहर जाता है तो यह हर बार घड़ी को रीसेट करने के बारे में है। उसे वास्तव में अच्छी समझ है कि वह कैसे खेलना चाहता है और एक युवा खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ी बात है।
"उस समझ का होना और लंबे समय तक एक उस पर टिके रहना और यह विश्वास करना कि वह काम करने जा रहा है, उसे अब वह तरीका मिल गया है और मुझे कोई संदेह नहीं है कि वह बेहतर होने जा रहा है।" लाबुशेन वर्तमान में तीनों वनडे मैचों के लिए भारत में है।