पैट कमिंस की हर तरीके से मदद करूंगा, एक बार फिर लीडरशिप रोल में तैयार हैं स्टीव स्मिथ
नई दिल्लीः स्टीव स्मिथ एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई टीम में लीडरशिप रोल में आ चुके हैं और उनका कहना है कि वे नए कप्तान पैट कमिंस के साथ हर तरीके से सहयोग करने के लिए रेडी हैं। स्मिथ को पैट कमिंस का नायब यानी टीम का उपकप्तान बनाया गया है। पहले चर्चा थी कि स्टीव स्मिथ कप्तान भी बनाए जा सकते हैं।
स्मिथ ने कहा कि, मैं लीडरशिप रोल को फिर से हासिल करने के बाद खुश हूं और पैट कमिंस की हर तरीके से सहायता करने के लिए देख रहा हूं। पैट और मैंने लंबे समय तक साथ खेला है तो हम एक दूसरे के तौर तरीकों को जानते हैं।
स्मिथ ने 2015 में माइकल क्लार्क से कमान संभाली थी। उन्होंने 2019 में हुए एशेज सीरीज में जबरदस्त बैटिंग करते हुए 774 रन बनाए थे और कंगारूओं को ट्रॉफी रिटेन करने में मदद की थी। यह स्मिथ का बैन के बाद पहला एशेज प्रोग्राम था। वे इस साल उस टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे जो ऑस्ट्रेलिया ने जीती थी।
स्मिथ कहते हैं कि, मैं पिछले कुछ सालों से लीडर की भूमिका में रहा हूं। अब मेरे पास पैट कमिंस की सहायता करने का मौका है, मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है।
स्मिथ और कमिंस का पहला टेस्ट एशेज में ऑस्ट्रेलिया को लीड करना होगा जो ब्रिसबेन में 8 दिसंबर से शुरू हो रही है।
स्मिथ ने कहा कि, मुझे लगता है इंग्लैंड एक मजबूत टीम है। उनके पास बढ़िया खिलाड़ी हैं। वे अच्छी ऑलराउंड टीम हैं और मेरे ख्याल से यह एक उत्साह पैदा करने वाली सीरीज होगी।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने फिलहाल अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया है क्योंकि वे दिमागी तौर पर क्रिकेट खेलने की स्थिति में नहीं है। ऐसा काम ग्लेन मैक्सवेल और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज भी कर चुके हैं। फिलहाल पेन कब वापसी करेंगे यह कहना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि उनकी उम्र भी ज्यादा है और कंगारू चयनकर्ता चाहेंगे युवा विकेटकीपर पर निवेश किया जाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
