IND VS NZ: गंभीर या धवन...कोहली के अंडर 11 में कौन?
नई दिल्ली। पूरे दो साल बाद शुक्रवार को टीम इंडिया की जर्सी में गौतम गंभीर कोलकाता के मैदान ईडन गार्डन्स में दिखाई देंगे इसलिए उनके चाहने वाले इस बात से बहुत ज्यादा खुश हैं लेकिन अभी भी एक बड़ा सवाल सबके दिलों में कौंध रहा है कि क्या कल के मैच में विराट कोहली वाकई में गंभीर को खेलने का मौका देंगे क्योंकि पिछले कई मैचों के उदाहरण लोगों के सामने हैं जिसमें टीम में तो पुराने धुरंघरों को जगह मिली लेकिन वो अंडर 11 में नहीं आ पाएं।
'गंभीर की वापसी से कोलकाता टेस्ट का लुत्फ होगा डबल'
क्रिकेट के दिग्गजों का मानना है कि अब सारा दारोमदार कप्तान विराट कोहली पर है, देखना दिलचस्प होगा कि वो शिखर धवन और गौतम गंभीर में से वो किसे तरजीह देते हैं। धवन और गंभीर दोनों ही बाएं हाथ के बैट्समैन हैं और दोनों ही दिल्ली से खेलते हैं। सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाजी में भी ज्यादातर लोगों को लगता है कि कोहली अपने चहेते धवन को ही शुक्रवार को मौका देंगे क्योंकि गंभीर से उनके रिश्ते अच्छे नहीं है, दोनों आईपीएल मैच के दौरान कई बार मैदान पर ही भिड़ चुके हैं।
भज्जी की गोद में दिखीं बेगम गीता बसरा, सामने आई मस्त फोटो
वैसे गंभीर जबरदस्त फार्म में हैं जबकि धवन का बल्ला पिछले काफी समय से शांत ही है ऐसे में देखते है कि कप्तान कोहली क्या फैसला लेते हैं? आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इससे पहले ग्रीनपार्क में मेहमान टीम को हरा चुकी है। गंभीर को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाकी दो टेस्टों के लिए चोटिल सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की जगह शामिल किया गया है। गंभीर ने अगस्त 2014 में अपना आखिरी टेस्ट इंग्लैंड दौरे पर खेला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
