
ब्रैडमैन भी नहीं कर पाए ऐसा
दरअसल, एशेज में स्मिथ का ये लगातार 8वां 50+ स्कोर है। वह एशेज में 8 बार 50 या इससे अधिक रनों की पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके हमवतन ब्रैडमैन भी ऐसा नहीं कर पाए। स्मिथ ने अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा जो उन्होंने लंदन टेस्ट में बनाया था। लंदन में उन्होंने लगातार 7वां 50+ स्कोर बनाया था। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी के नाम दर्ज था जिन्होंने एशेज में लगातार 6 बार 50+ स्कोर बनाने का कारनामा किया था।
ये बहे आंसूओं का प्रहार है जनाब, तो फिर कुर्सी हासिल करना कैसे चूक जाए 'बादशाह'

लगा चुके हैं 2 शतक
पिछली आठ एशेज की पारियों पर ध्यान दें तो स्मिथ के बल्ले से 239, 76, 102 नाबाद, 83, 144, 142, 92 और 60 रन नाबाद रन निकल चुके हैं। एक साल के प्रतिबंध के बाद वापसी करते हुए स्मिथ ने शतक जमाया था। बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में इस बल्लेबाज ने 144 और 142 रन की पारी खेल अपनी वापसी को यादगार बनाया। मौजूदा एशेज सीरीज में स्मिथ अब तक 3 मैचों की 4 पारियों में 146 की औसत से 438 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में शीर्ष पर हैं। इस दौरान वह अब तक 2 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं।

बैन पूरा होने के बाद बने और खतरनाक
बता दें कि स्मिथ पर पिछले साल मार्च महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दाैरान बाॅल टेंपरिंग करने का आरोप लगा था। आरोप साबित होने के बाद उन्हें 1 साल का प्रतिबंध लगा, जो इस साल के मार्च के अंत में समाप्त हुआ। स्मिथ ने आईपीएल के जरिए शानदार वापसी की, फिर एशेज में दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहलो को टेस्ट रैंकिंग में पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications
