आईपीएल 8: इन कारणों की वजह से क्वालीफायर में हारी विराट कोहली की सेना
रांची। एक बार फिर से कैप्टन धोनी ने अपने नर्म अंदाज से आक्रामक विराट कोहली के शेरों को ढेर कर दिया और छठीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली है। अपनी टीम को जीत दिलाने में कैप्टन कूल ने 26 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आईये जानते हैं कि विराट कोहली की टीम क्यों हारी?
* लक्ष्य काफी छोटा था लेकिन बैंगलोर की टीम की फील्डिंग बहुत ज्यादा खराब थी।
* हसी का कैच छोड़ना ही विराट की टीम की हार का टर्निंग प्वाइंट था।
* सुपर किंग्स की जीत के नायक अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा रहे जिनके आगे रॉयल चैलेंजर्स की एक नहीं चली।
* खुद कप्तान विराट कोहली की लंबी पारी ना खेलना और मात्र 12 रनों पर आउट हो जाना।
* अंपायर का फैसला: एबी डिविलियर्स को गलत आउट देना भी रॉयल चैलेंजर्स की हार का प्रमुख कारण है।
और इस तरह से रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल-8 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को तीन विकेट से हराकर फाइनल में छवीं बार प्रवेश कर लिया। अब उसका मुकाबला 24 मई को फाइनल में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस से होगा।
24 मई को फाइनल होगा
धोनी की सेना इससे पहले साल 2008, 2010, 2011, 2012, और 2013 के सत्र में फाइनल में पहुंची थी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स 2013 में चैम्पियन रही थी, जबकि 2010 में उसे फाइनल में चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
