For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

45 मिनट, 39 गेंदों में खुला स्मिथ का खाता, खड़े होकर बजी स्टेडियम में तालियां, VIDEO

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को टेस्ट प्रारूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। दाएं हाथ के बल्लेबाज को वर्तमान में ICC टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में दूसरा स्थान दिया गया है, केवल भारत के कप्तान विराट कोहली उनसे ऊपर हैं। 29 वर्षीय को क्रीज पर लंबी पारी खेलने के लिए जाना जाता है, और वह आमतौर पर अच्छी स्ट्राइक रेट के साथ भी बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं।

लेकिन शुक्रवार को स्मिथ ने कुछ असामान्य किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन उन्होंने खाता खोलने के लिए 45 मिनट और 39 गेंदे लगी।

स्मिथ डेविड वार्नर के आउट होने के बाद क्रीज पर आए थे, वार्नर को पहले सत्र में नील वैगनर ने आउट किया। स्मिथ ने इसके बाद मार्नस लाबुस्चगने के साथ साझेदारी की। साझेदारी में शुरुआत में, लेबुस्चगने ने अधिकांश स्कोरिंग की, जबकि स्मिथ ने डिफेंस किया और वे समय बिताने में खुश थे।

वह आखिरकार वैगनर की गेंद पर अपना खाता खोलने में सफल रहे। ये स्मिथ की पारी की 39वीं गेंद थी जिस पर उन्होंने एक सिंगल चुरा लिया। एससीजी पर दर्शक काफी उत्सुकता से स्मिथ का खाता खुलने का इंतजार कर रहे थे, अपने पैरों पर उठकर स्मिथ को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। मजेदार यह रहा कि स्मिथ ने भी खुद हाथ उठा यह अभिवादन स्वीकार किया।

इतना ही नहीं, कीवी गेंदबाज भी चुटीले अंदाज में दिखे जिन्होंने रन-अप पर वापस जाते समय स्मिथ के कंधे को थपथपाया था। इस वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं-

बता दें कि ऑस्ट्रलिया इस मुकाबले में भी मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। मार्नश लाबुशेन ने शानदार शतक लगा दिया गया है जबकि स्मिथ भी खबर लिखे जाने तक अर्धशतक जड़ने के बाद शतक की बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था और डेविड वार्नर ने आउट होने से पहले 45 रनों की पारी खेली जबकि उनके दूसरे ओपनिंग जोड़ीदार जोए बर्न्स का बल्ला इस बार ज्यादा नहीं चला और वे 18 ही रन बना सके।

इस सीरीज में कीवियों का हाल बेहाल है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही 2-0 से सीरीज पर अजेय बढ़त पा ली है और एक और सूपड़ा साफ की ओर कंगारू बढ़ रहे हैं। कंगारू टीम इस सीरीज के बाद भारत का दौरा करेगी जो 14 जनवरी से वनडे सीरीज के पहले गेम के रूप में शुरू हो जाएगा।

Story first published: Friday, January 3, 2020, 11:43 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+