For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3 साल बाद फिर कप्तानी में लौटे स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस से हुई बातचीत का खुलासा किया

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज के दूसरे टेस्ट मैच में पैट कमिंस की जगह पर कप्तान बनाए गए स्टीव स्मिथ के लिए यह एक बड़ा दिन है क्योंकि बॉल टेंपरिंग कांड के बाद से दो साल बाद उनको टीम का कप्तान बनने के लिए बैन कर दिया गया था। स्मिथ को जब एशेज शुरू होने से पहले उप-कप्तान नियुक्त किया गया तो कुछ लोगों की ओर से विरोध प्रकट किया गया था लेकिन चीजें अब स्मिथ के लिए अवसर को भुनाने वाली बन गई हैं।

पैट कमिंस दूसरे टेस्ट से पहले एक कोविड 19 पॉजिटिव इंसान के संपर्क में आए जिसके चलते उनको अभी 1 हफ्ते के लिए टीम के बाकी सदस्यों से अलग रखा गया है। दूसरे, कमिंस एक तेज गेंदबाज हैं और लगातार टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल सकते। ऐसे में स्मिथ का कप्तानी का नंबर ऐसे ही आता रहेगा जैसे अब आया है। हो सकता है आगे स्मिथ किसी समय पर फुल टाइम कमान भी संभालते दिखाई दें। फिलहाल स्मिथ ने उस बातचीत का खुलासा किया है जो उन्होंने दूसरे टेस्ट से पहले कप्तानी संभालने से पूर्व कमिंस के साथ की थी।

स्मिथ ने बताया कि कमिंस ने उनसे कहा है कि इस हफ्ते के लिए यह पूरी तरह उनकी टीम है और गुड लक भी बोला गया है। स्मिथ ने यह भी कहा कि एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालना उनके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। वे तीन साल बाद कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, यह सुबह दिलचस्प रही है, काफी चीजें हो रही हैं। पैट कमिंस के लिए मुझे अफसोस हो रहा है लेकिन मैं अब टीम की कमान संभालने की कोशिश करूंगा और उम्मीद है हमारे पास ये हफ्ता अच्छा रहेगा।

इस बीच, स्मिथ ने कहा कि वह माइकल नेसर के लिए खुश हैं जिन्होंने गुरुवार को एडिलेड में ग्लेन मैक्ग्रा से अपना पहला टेस्ट कैप हासिल किया। 31 वर्षीय नेसर ने 70 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 236 विकेट लिए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए इलेवन में पैट कमिंस की जगह ली।

स्मिथ ने कहा कि, कमिंस और हेजलवुड का ना होना बड़ा नुकसान है क्योंकि वे दोनों विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। लेकिन हमने पिछले कुछ वर्षों से झे रिचर्डसन और माइकल नेसर से जो देखा है, उससे हम वास्तव में उत्साहित हैं। हम सभी इस सप्ताह माइकल नेसर के साथ खेलने के लिए उत्सुक हैं, यह उसके लिए बड़ा मौका है।"

इस बीच, इंग्लैंड ने बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच को ड्रॉप करके जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड दोनों को वापस जगह दी है। अंग्रेज इस सीरीज में 0-1 से पिछड़ रहे हैं।

Story first published: Thursday, December 16, 2021, 10:50 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+