Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्टीव स्मिथ ने बताया कौन है दुनिया का बेस्ट फील्डर, लिया इस भारतीय का नाम

नई दिल्ली। मौजूदा समय में क्रिकेट का स्तर पहले के हिसाब से काफी ऊंचा हो गया है। पहले के समय में जहां फिटनेस और मैदान पर मुस्तैदी के मामले में दुनिया की कुछ एक टीमों को छोड़कर ज्यादातर टीमें फिसड्डी नजर आती थी वहीं पर आज के समय में गेंदबाजी और बल्लेबाजी की तरह हर टीम अपनी फील्डिंग पर भी अहम ध्यान देती है। ऐसे में मौजूदा समय के कई शानदार फील्डर्स में से किसी एक खिलाड़ी का नाम ले पाना काफी कठिन होता है।

और पढ़ें: स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली को बताया 'FREAK', धोनी को कहा 'LEGEND'

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने इसका भी जवाब दिया और बताया कि मौजूदा समय में कौन सा भारतीय खिलाड़ी दुनिया का बेस्ट फील्डर है।

और पढ़ें: लक्ष्मण-गंभीर-सहवाग के बहाने हरभजन ने BCCI पर साधा निशाना, कहा- हो सकता था बेहतर

यह भारतीय खिलाड़ी है बेस्ट फील्डर

यह भारतीय खिलाड़ी है बेस्ट फील्डर

स्टीव स्मिथ ने रविवार को इंस्टाग्राम लाइव पर बात करते हुए बताया कि उनकी नजर में कौन सा भारतीय खिलाड़ी मौजूदा समय में दुनिया का बेस्ट फील्डर है।

उन्होंने कहा,' रविंद्र जडेजा मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट फील्डर हैं, मैदान पर उनकी चुस्ती और कैच पकड़ने की स्किल्स किसी भी खिलाड़ी को हैरान कर सकती है।'

टी20 विश्व कप या आईपीएल, बताया किसे खेलना करेंगे पसंद

टी20 विश्व कप या आईपीएल, बताया किसे खेलना करेंगे पसंद

इस सेशन के दौरान स्टीव स्मिथ ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के बारे में बताते हुए कहा कि पिछले साल एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बनाये 144 रन काफी करीब हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने वाले स्टीव स्मिथ से जब उनके पसंदीदा टूर्नामेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग का नाम लिया।

उन्होंने कहा, ‘आईपीएल को पछाड़ना मुश्किल है। दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ और खिलाफ खेलना। इसका एक अलग अनुभव होता है। वहीं भारत का ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आने का इंतजार नहीं हो रहा है, उम्मीद है कि यह बेहद शानदार सीरीज होगी।'

केएल राहुल ने किया है सबसे ज्यादा प्रभावित

केएल राहुल ने किया है सबसे ज्यादा प्रभावित

इसी सेशन के दौरान जब स्टीव स्मिथ से मौजूदा समय में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले भारतीय खिलाड़ी का नाम पूछा गया तो उन्होंने लोकेश राहुल का नाम लिया। स्मिथ से जब यह पूछा गया कि कौन सा भारतीय खिलाड़ी उन्हें सबसे अधिक प्रभावित करता है तो उन्होंने कहा, ‘लोकेश राहुल। वह काफी अच्छा खिलाड़ी है।'

उल्लेखनीय है कि केएल राहुल ने मौजूदा समय में भारतीय टीम के लिये 36 टेस्ट, 32 वनडे और 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शिरकत की है। फिलहाल वह भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर्स प्रारूप के नियमित सदस्य हैं। केएल राहुल ने पिछले कुछ समय में भारतीय टीम के लिये बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपिंग में भी काफी अहम योगदान दिया है।

Story first published: Wednesday, June 17, 2020, 14:08 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+