
स्मिथ ने इस मुद्दे को अपनी किताब में शामिल किया है
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस मुद्दे को अपनी किताब में शामिल किया है, जो जल्द ही बाजार में आने वाली है। स्मिथ ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट ने बेंगलूरु टेस्ट के दौरान उनके LBW होने पर डीआरएस को लेकर जो दावा किया था, वह पूरी तरह गलत था।

भारत ने जीता था मैच
गौरतलब है कि जिस बेंगलुरू टेस्ट में ये घटना घटी उस टेस्ट को भारतीय टीम ने 75 रनों से जीत लिया था। बाद में कोहली ने इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम पर खेल भावना को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्होंने इस तरह की हरकतें ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहले भी देखी हैं। इस वर्ष मार्च में भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान बेंगलूरु टेस्ट में ये विवाद हुआ था।
ये था वो मामला
इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया जब 188 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब स्मिथ और पीटर हैंड्सकोंब क्रीज पर थे। स्मिथ को इस दौरान जब LBW आउट करार दिया गया तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर डीआरएस लेने या नहीं लेने के निर्णय के लिए मदद करने का इशारा किया था। जिसके बाद कोहली ने अंपायर के पास जाकर कंगारू कप्तान की हरकतों का विरोध जताया था। भारत ने यह मैच 75 रन से जीता था। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा था कि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड एक समय तो आमने-सामने आ गए थे।


Click it and Unblock the Notifications
