Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India vs Australia: T-20 सीरीज से पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका, कप्तान स्टीव स्मिथ वापस स्वदेश लौटे

India vs Australia: वनडे सीरीज में 4-1 से मात खाने के बाद आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला भारत के साथ टी-20 सीरीज के लिए होगा। लेकिन तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। पहले ही मैच से पहले टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को वापस स्वदेश लौटना पड़ रहा है। 23 नवंबर से शुरू हो रही एशेज सीरीज की तैयारी के लिए स्मिथ को वापस ऑस्ट्रेलिया रवाना किया जा रहा है, लिहाजा वह तीन मैचो की टी-20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

दरअसल स्टीव स्मिथ के दाएं कंधे में चोट है, एमआरआई में स बात की पुष्टि है हुई की सबकुछ ठीक नहीं है, जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार के ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया। माना जा रहा है कि शेफील्ड शील्ड सीजन से पहले वह फिट हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को पांचवे वनडे मैच के दौरान नागपुर में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें थ्रो फेंकने और बैटिंग करने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था।

ऑस्ट्रेलिया टीम के सपोर्ट डॉक्टर रिचर्ड सॉ ने बताया कि स्टीव स्मिथ ने एमआरआई कराया है, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन हमारा मानना है कि उनके लिए बेहतर होगा कि वह जल्द फिट होने के लिए इस सीरीज से दूर रहे और आराम करें। ऑस्ट्रेलिया में उनकी आगे की जांच होगी, लेकिन हमें भरोसा है कि वह शेफील्ड शील्ड सीरीज से पहले स्वस्थ्य हो जाएंगे। स्टीव स्मिथ की जगह कंगारू टीम में मार्कस स्टोनिस लेंगे जबकि डेविड वार्नर टीम की अगुवाई करेंगे। स्टीव स्मिथ को वापस ऑस्ट्रेलिया भेजने का फैसला आज सुबह ही लिया गया है, यह फैसला तब लिया गया जब स्मिथ शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान सिर्फ 20 मिनट ही बैटिंग कर सके।

इसे भी पढ़ें- एंगेजमेंट के बाद भुवनेश्वर कुमार ने तस्वीर पर लिखा कुछ खास कि हो गया वायरल

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+