For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बैन के खिलाफ अपील नहीं करेंगे स्मिथ-बेनक्रॉफ्ट, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग विवाद में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ अपने ऊपर लगे 1 साल के बैन के खिलाफ अपील नहीं करेंगे। स्मिथ ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह क्रिकेट में वापसी और फिर से अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। स्टीव स्मिथ का कहना है कि वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) का सम्मान करते हैं और कमेटी ने जो भी सजा उनके लिए मुकर्रर की है, उसे वह भुगतने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगे एक साल के बैन पर बहुत से खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी निराशा जता चुके हैं। यहां तक कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट एसोसिएन ने भी खिलाड़ियों की सजा को ज्यादा बताते हुए कम करने की मांग की है। लेकिन स्मिथ ने ट्वीट कर अपना पक्ष साफ कर दिया है। स्मिथ ने ट्वीट किया, 'मैं इन सबको पीछे छोड़ने और फिर से एक बार अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जो कुछ हो सकता है सब करूंगा। जब मैं यह कह रहा हूं तो इसका मतलब है कि बतौर कप्तान मैं इस गलती की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं सजा के खिलाफ अपील नहीं करूंगा। सजा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कठोर संदेश देने के लिए दी गई है और मैंने इसे स्वीकार कर लिया है।'

स्मिथ ने अलावा केमरून बेनक्रॉफ्ट ने भी ट्वीट कर कहा है कि वे ऑस्ट्रेलियाई लोगों का सम्मान पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बेनक्रॉफ्ट ने ट्वीट कर कहा कि "आज मैंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। और अपनी सजा को स्वीकार कर लिया है। अब मैं इन सबको पीछे छोड़ना चाहूंगा और ऑस्ट्रेलियाई जनता के विश्वास को वापस हासिल करने के लिए जो कुछ भी करना होगा वो करूंगा। उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने सपोर्ट करने के लिए संदेश भेजे हैं।"

इसी के साथ अब तय हो गया है कि स्मिथ अगले साल अप्रैल में ही क्रिकेट जगत में वापसी कर पाएंगे। इसके दो माह बाद इंग्लैंड में विश्व कप टूर्नामेंच का आगाज होगा। हालांकि स्मिथ अपनी टीम की कप्तानी नहीं कर पाएंगे। उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दो साल के लिए कप्तानी से भी बैन कर दिया है। वहीं बेनक्रॉफ्ट को 9 महीने बाद क्रिकेट खेलने को मिलेगा।

Story first published: Wednesday, April 4, 2018, 15:05 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+