Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टॉस जीतकर भारत ने शुरु की पारी

गाले, 31 जुलाई: भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

श्रीलंका के गाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत की ओर से गौतम गंभीर और वीरेन्‍द्र सहवाग बल्‍लेबाजी करने उतरे हैं। वीरेन्‍द्र सहवाग ने अपनी पारी की शुरुआत चौका लगाकर की, जबकि गंभीर ने सिंगल से।

खास बात यह है कि कोलंबो में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 239 रन से गंवाने वाली भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरी ओर, श्रीलंका के कप्तान माहेला जयवर्धने ने भी विजयी टीम पर भरोसा जताया है।

स्‍टेडियम प्रशासन के मुताबिक गाले की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी अनुकूल है। इस हिसाब से श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और अजंता मेंडिस एक बार फिर भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। वहीं भारतीय कप्‍तान व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह से टीम को उम्‍मीदें बढ़ गई हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+