Champions Trophy: Pak Vs Eng: फखर जमन, हटके प्लेयर ऑफ द मैच
कार्डिफ। बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को आठ विकेट से परास्त कर फाइनल में प्रवेश पा लिया। पाकिस्तान ने इस मैच में हर मामले में इंग्लैड की टीम से खुद को बेहतर साबित किया और जबर्दस्त परफॉर्मेंस के साथ फाइनल का टिकट बुक कर लिया।

फखर जमन ने दी पाकिस्तान को ठोस शुरुआत
पाकिस्तान ने इंग्लैंड को पहले बैटिंग का चांस दिया और 211 रन पर पूरी टीम को ऑल आउट कर दिया। जीत के लिए 212 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 38वें ओवर में यह लक्ष्य पा लिया और फाइनल में प्रवेश कर गया। पाकिस्तानी टीम जब 212 रनों का टारगेट पाने के लिए मैदान पर उतरी तो बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमन ने ठोस शुरुआत दी और वो हटके प्लेयर ऑफ द मैच बन गए।

जमन की बल्लेबाजी की बदौलत पाक फाइनल में
जमन ने टूर्नामेंट में लगातार अपना दूसरा पचासा जड़ा और 212 का विजयी स्कोर पाकिस्तान ने आसानी से पा लिया। अजहर अली ने 76 बॉल में 100 रन बनाए। फखर जमन ने पावरफुल बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए 49 बॉल में 7 चौंकों और 1 छक्के की मदद से अर्द्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के अहम मैच में फखर ने आक्रामक पारी खेलते हुए 57 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए।

जमन बने हटके प्लेयर ऑफ द मैच
अजहर अली और फखर जमन की ओपनिंग जोड़ी ने 118 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत को आसान बना दिया। जमन का यह तीसरा इंटरनेशनल वनडे रहा जिसमें उसने दूसरा अर्धशतक जड़ा। साउथ अफ्रीका के साथ हुए मैच में डेब्यू करते हुए जमन ने 31 रन बनाए थे।

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं फखर जमन
इंग्लैंड के साथ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में फखर जमन ने मैदान पर रहते हुए काफी आकर्षक शॉट्स खेले और ट्रॉफी के दावेदार मेजबान टीम के खिलाफ पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। जमन का लगाया हुआ पचासा इस सेमीफाइनल मुकाबले में खास रहा। 27 साल का यह बैट्समेन रविवार को होनेवाले फाइनल मुकाबले में जबर्दस्त फॉर्म का प्रदर्शन करना चाहेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications