#Asia Cup: जानिए कैसे एशिया के सिकंदर बने धोनी के धुरंधर?
मीरपुर। भारत ने एशिया कप पर छठी बार कब्जा जमाया है। भारत के लिए ये जीत बहुत मायने रखती है क्योंकि इस कप को विश्वकप का प्री-एग्जाम कहा जा रहा था जिसे भारत ने विद आनर पास कर लिया है।
आईये जानते है टीम इंडिया की जीत के पांच बड़े कारण नीचे की स्लाइडों के जरिये...

शिखर धवन
फाइनल से पहले टीम के गब्बर सिंह यानी शिखर अपने खराब फार्म से गुजर रहे थे लेकिन फाइनल में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों में 60 रन बनाये और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

विराट कोहली
रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद मैदान पर खेलने आये विराट कोहली ने संयम दिखाया और धवन के साथ मिलकर खूबसूरत पारी खेली जिसकी जरूरत उस समय मैच को थी।
|
धोनी की कप्तानी
धवन के आउट होने के बाद हर कोई सोच रहा था मैदान पर अब युवी आयेंगे लेकिन नहीं मैदान पर कप्तान साहब खुद आ गये और आते ही उन्होंने चौकों-छक्कों की बारिश शुरू कर दी जो शायद उनके अलावा कोई और नहीं कर सकता था।

जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के इस यंग टैलेंट की जितनी तारीफें की जायें वो कम ही है। पूरी सीरीज के दौरान बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया। बुमराह केवल विकेट ही नहीं लेते बल्कि किफायती बॉलिंग करते हैं।

एशिया के सिकंदर बने धोनी के धुरंधर
और इस तरह रविवार को पहली बार टी 20 प्रारूप में खेले गए एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर छठी बार खिताब पर कब्जा जमा लिया और इस तरह धोनी की सेना ने बांग्लादेशी शेरों का शिकार किया।
|
जीत के बाद टीम इंडिया की मस्ती
जीत के बाद टीम इंडिया की मस्ती
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications