For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्टीव वाॅ बोले- क्रिकेट को आगे बढ़ाना है तो इन देशों को देना होगा पैसा

नई दिल्ली। माैजूदा समय क्रिकेट में सिर्फ तीन ही देशों का ज्यादा डंका बजता हुआ दिखाई दै रहा है। एक भारत, दूसरा ऑस्ट्रेलिया तो तीसरा इंग्लैंड का। इन्हें क्रिकेट का 'बिग 3' मॉडल भी कहा जाने लगा है। इन तीनों देशों के अलावा अन्य देशों की टीमें पिछले कुछ सालों के कड़ा सघर्ष करती दिख रही है जिस कारण अब फैंस भी बड़ी टीमों का मैच देखना ही पसंद करने लगे हैं। इसको लेकर उच्च स्तर पर विचार करना आवश्यक है क्योंकि विंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और आयरलैंड जैसे देश क्रिकेट में ज्यादा छाप छोड़ने में असफल हो रहे हैं। हालांकि इसका एक कारण उनके बोर्ड की आर्थिक स्थिति भी हो सकती है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तानों में शुमार दिग्गज खिलाड़ी स्टीव वॉ का मानना है कि अगर क्रिकेट को गे बढ़ाना है तो इन देशों को पैसा देकर विकसित करना है।

स्टीव वाॅ ने लॉरेस स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम के दाैरान माैजूदा क्रिकेट की स्थिति को लेकर कहा, ''अगर आपके पास तीन मजबूत देश ही हैं तब इसके कोई मायने ही नहीं हैं। हमें श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश जैसे देशों को भी विकसित करना है। क्रिकेट को आगे बढ़ाना है तो इन देशों को पैसा देना होगा। मैं समझता हूं कि यह बिजनेस है और 'बिग 3' यानी कि भारत, दूसरा ऑस्ट्रेलिया को अन्य देशों के साथ अपना कमाई का हिस्सा शेयर करना होगा अगर वे चाहते हैं कि यह खेल जीवित बना रहे और आगे प्रगति करे, तब आपको दूसरे देशों को निखारने के लिए इसे शेयर करना ही होगा।

इस साल के अंत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज होगी। इस दाैरान एक मैच डे-नाइट टेस्ट भी होगा। इसको लेकर स्वीव वाॅ ने कहा कि मैं समझता हूं, ऑस्ट्रेलिया ही फेवरेट होगी। हम पिचों को बेहतर जानते हैं, और यहां डे-नाइट टेस्ट भी होगा, जो भारत के लिए बिल्कुल नया ही है। मैं इस बात को पसंद करता हूं कि विराट कोहली चुनौती स्वीकार करते हैं। अगर आप दुनिया की बेस्ट क्रिकेट टीम बनना चाहते हैं तो आपको अपने घर से दूर भी जीतना होगा, इतना कि जितना संभव हो। भारत जब ऑस्ट्रेलिया जाएगा तो ऑस्ट्रेलिया को थोड़ा फायदा होगा। भारत ने पिछली बार 2-1 से सीरीज (ऑस्ट्रेलिया में) जीती और आप भारत से इसका श्रेय नहीं छीन सकते। लेकिन यह भी कहूंगा कि वर्तमान ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई खास कमजोरी नहीं दिखती, तो इस बार एक रोमांचक सीरीज होगी।

Story first published: Tuesday, February 18, 2020, 13:23 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+