For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पोंटिंग, कोहली, स्मिथ या स्टीव वॉ, जानें कौन बना 21वीं सदी का बेस्ट टेस्ट कप्तान

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में जहां कीवी टीम ने विराट सेना को हराकर पहली टेस्ट चैम्पियन टीम बनने का काम किया तो वहीं पर प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्टस ने टेस्ट क्रिकेट को सेलिब्रेट करने के लिये खास पोल कराये और 21वीं सदी के बेस्ट कप्तान, बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज और बेस्ट ऑलराउंडर खिलाड़ी के विजेता का ऐलान किया है। स्टार स्पोर्टस के इस पोल में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को 21वीं सदी का बेस्ट कप्तान चुनने का काम किया है। वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिये 57 टेस्ट मैचों की कप्तानी करने का काम किया और 41 मैचों में जीत हासिल करने का काम किया। स्टीव वॉ ने यह सम्मान हासिल करने के लिये विराट कोहली, ग्रीम स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ने का काम किया है।

इस दौरान साउथ अफ्रीका के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस को 21वीं सदी का महानतम ऑलराउंडर चुना गया। जैक कैलिस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 55.37 की औसत से 13289 रन बनाने काम किया और 292 विकेट भी हासिल किये। जैक कैलिस ने मौजूदा समय के कई हरफनमौला खिलाड़ियों को प्रेरित करने का काम किया जिसमें बेन स्टोक्स, एंड्रयू फ्लिंटॉफ और रविचंद्रन भी शामिल हैं।

और पढ़ें: कोहली ने दिया WTC Final में बेस्ट ऑफ थ्री कराने का सुझाव, माइकल वॉन-विलियमसन ने किया विरोध

स्टीव वॉ के 21 वीं सदी का महानतम कप्तान चुने जाने को लेकर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा कि अगर मुझे कप्तान के तौर पर किसी को चुनना हो तो स्टीव वॉ उन लीडर्स में से थे जिन्होंने विपक्षी टीम पर दबदबा बनाने का काम किया और नतीजे को निकालने की काबिलियत से परिचय कराया। इस सम्मान के लिये चुने गये सभी नॉमिनी शानदार थे लेकिन स्टीव वॉ ने एक अलग संस्कृति को जन्म देने का काम किया।

गौरतलब है कि स्टार स्पोर्टस ने विजेताओं के चयन के लिये 50 सदस्यीय जूरी का चयन किया जिसमें सुनील गावस्कर, इयान बिशॉप, हरभजन सिंह, शेन वॉटसन, स्कॉट स्टॉयरिस, गौतम गंभीर समेत कई दिग्गज खिलाड़ी और खेल जगत के कोच और पत्रकार शामिल रहे। इस दौरान स्टार स्पोर्टस ने ट्विटर के जरिये फैन्स को भी 15 से 17 जून 2021 के बीच वोट करने का मौका दिया था।

और पढ़ें: WTC फाइनल में हार के बाद BCCI कैंसिल कर सकता है भारतीय टीम की छुट्टियां, जानें क्या है कारण

आपको बता दें कि प्रसारणकर्ता ने इस वोटिंग में पूरी तरह से ट्रॉन्सपैरेंसी बरतने के लिये सभी कैटेगरी के लिये खास नियमों का पालन किया। सभी नॉमिनीज के आंकड़े 1 जनवरी 2000 के बाद से ही लिये गये हैं।

Story first published: Thursday, June 24, 2021, 22:40 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+