For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राहुल द्रविड़ उतने ही अहम खिलाड़ी थे जितने सचिन तेंदुलकर: स्टीव वॉ

Steve Waugh praises Rahul Dravid: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को ऑस्ट्रेलिया का अबतक का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। स्टीव वॉ ने टीम इंडिया में राहुल द्रविड़ की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। वॉ ने कहा कि राहुल द्रविड़ हमारे लिए उतने ही जरूरी खिलाड़ी थे जितने सचिन तेंदुलकर हैं। राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर भारतीय बल्लेबाजी का दिल थे। स्टीव स्टीव वॉ का मानना है कि मेरे लिए भारतीय टीम की बल्लेबाजी लाइन अप अबतक की सबसे बेहतरीन लाइन अप है।

टीम इंडिया के नंबर तीन के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए स्टीव वॉ ने कहा कि उन्हें स्लेज करने का कोई मतलब नहीं था, उनका खेल में ध्यान और डिफेंस अटूट था। वॉ ने कहा कि खेल के दौरान उनपर किसी भी चीज का असर नहीं पड़ता था, उनके भीतर जबरदस्त एकाग्रता थी। ऐसे में उनके खिलाफ स्लेजिंग करने का कोई मतलब नहीं है। वह टीम के लिए एक गोंद का काम करते थे जो हर किसी को बांधे रहते थे, भारतीय टीम के पास वह एक बैंकर थे। मुझे पता था कि वह रन बनाएंगे, मुझे पता था कि वह पिच पर कब्जा कर सकते हैं और किसी भी गेंदबाज की बखिया उधेड़ सकते हैं। अगर वह अपनी रफ्तार बढ़ाते थे तो वह कोई भी अच्छा शॉट खेलने में सक्षम थे, वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी थे और उनकी महत्ता सचिन तेंदुलकर जितनी ही अहम थी।

वॉ ने कहा कि राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के लिए उतने ही जरूरी थे जितने सचिन तेंदुलकर। इन खिलाड़ियों की लाइन अप मेरे लिए भारतीय टीम की सबसे बेहतरीन बैटिंग लाइन अप है। कोलकाता के ऐतिहासिक 2001 के टेस्ट मैच के बारे में बात करें तो राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने पूरे दिन बल्लेबाजी की और 376 रन जोड़ डाले थे, जिसके चलते भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का फॉलोऑन टाल दिया। जिसके बाद भारतीय टीम ने 171 रनों से मैच में जीत दर्ज की थी। द्रविड़ ने मैच में दूसरी पारी में 180 रन बनाए थे। बता दें कि राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 164 मैच खेले और इस दौरान 13288 रन बनाए और इस दौरान उनका औसत 52.31 का रहा। राहुल द्रविड़ ने 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए। सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भारत के लिए राहुल द्रविड़ हैं।

Story first published: Monday, January 4, 2021, 18:25 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+