For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन ने क्रिकेट से लिया ब्रेक, भारत के खिलाफ खेल चुका है मैच

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन वॉ ने क्रिकेट से ब्रेक लेने का निर्णय लिया है। हैरानी भरी बात यह है कि स्टीव वाॅ के बेटे ऑस्टिन की उम्र अभी 21 साल ही है। ऐसे में उनका क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला आश्चर्यजनक है। ऑस्टिन क्लब सदरलैंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

सदरलैंड के कप्तान बेन द्वाराहुसिस ने संडे टेलीग्राफ को बताया, "वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। लेकिन उसे खेलने के लिए दबाव नहीं डाला जा सकता है। हो सकता है कि उनके अंतिम नाम ने उन पर बहुत दबाव डाला हो। मुझे लगता है कि उसे इससे दूर रहना चाहिए और इसका आनंद लेना चाहिए। उम्मीद है कि वह क्रिकेट से एक साल बाद वापसी करेंगे। क्योंकि वह क्रिकेट से प्यार करता है। "

बता दें कि ऑस्टिन 2018 आईसीसी अंडर -19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की अंडर -19 टीम के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने उस टूर्नामेंट में केवल दो मैच खेले थे। इनमें से एक मैच भारत के खिलाफ था। वह एक मध्यम तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ खेलते हुए अनुकुल रॉय को आउट किया था। उन्होंने 2016 में बिग बैश लीग से पहले पोंटिंग इलेवन के लिए गिलक्रिस्ट इलेवन के खिलाफ खेला था। वह उस समय 17 साल के थे और 5वें नंबर पर खेलते हुए ब्रैडली होप को एक बड़ा छक्का लगाया। उस समय, एक टिप्पणीकार ने कहा, "मुझे नहीं पता कि उसने इसे कैसे मारा, समय आश्चर्यजनक है।"

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में वॉ एक बड़ा नाम है। ऑस्टिन के पिता स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनके चाचा, स्टीव वॉ के जुड़वां भाई मार्क वॉ भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 16,000 से अधिक रन बनाए हैं।

Story first published: Monday, December 7, 2020, 14:22 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+