Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया डबल्स मुकाबले में हारीं

सानिया और उनकी जोड़ीदार यूएस ओपन में महिलाओं के डबल्स मुकाबले के पहले दौर में ही बाहर हो गई हैं.

भारत की सानिया मिर्ज़ा यूएस ओपन के महिलाओं के डबल्स मुकाबले से बाहर हो गई हैं. पहले दौर के अपने मैच में सानिया और फ़्रांचेस्का स्कियावोने की जोड़ी अपने प्रतिद्वंदियों से 2-6, 6-1, 5-7 से हार गई.

सानिया-फ्रांसेस्का का मुकाबला इसराइल की शहार पीर और अर्जेंटीना की हिसेला डुल्को के साथ था.

पहले ही सेट में सानिया-फ़्रांचेस्का की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा. पहला सेट शहार पीर और हिसेला डुल्को ने आसानी से 6-2 से जीता लिया.

लेकिन सानिया और उनकी जोड़ीदार ने दूसरे सेट में बेहतरीन वापसी की और आसानी से सेट पर 6-1 से क़ब्ज़ा कर लिया.

अब मैच का फ़ैसला तीसरे सेट पर टिका हुआ था. तीसरे सेट में दोनो जोड़ियों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन सेट शहार पीर और डुल्को की झोली में गया. वे ये सेट 7-5 से जीत गए और मैच अपने नाम कर लिया.

भारत की चुनौती

अभी मिक्स्ड डबल्स में सानिया मिर्ज़ा की चुनौती बाकी है. सानिया और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी दूसरे दौर में पहुँच चुकी है.

मिक्स्ड डबल्स में भारत के लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक भी प्रतियोगिता में बने हुए हैं. वे दूसरे दौर में पहुँच गए हैं.

दूसरी वरीयता प्राप्त पेस और कारा ब्लैक की जोड़ी ने पहले दौर के मैच में स्विट्ज़रलैंड की पैटी श्निडर और दक्षिण अफ़्रीका के वेस्ली मूडी को 6-4, 3-6,11-9 से हराया था

वहीं पुरुषों के डबल्स मुकाबले में महेश भूपति और मार्क नोल्स भी दूसरे दौर में जगह बना चुके हैं.

सिंग्लस मुकाबलों में भारत की चुनौती ख़त्म हो चुकी है. एकल मुकाबले के दूसरे दौर में सानिया को इटली की फ्लाविया पेनेटा से 6-0, 6-0 से करारी मात मिली थी.

वहीं भारत के नंबर वन पुरुष टेनिस खिलाड़ी सोमदेव भी यूएस ओपन से बाहर हो चुके हैं. दूसरे दौर के मैच में वे जर्मनी के कोलश्राइबर से हार गए थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+