नई दिल्ली। बॉल टेंम्परिग विवाद में फंसे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान व उपकप्तान के पद से हटा दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि स्मिथ और वार्नर तत्काल प्रभाव से कप्तानी व उपकप्तानी से हटा दिए गए हैं। स्मिथ की जगह टिम पेन को बचे हुए मैच मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि इस मामले में खुद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप करने के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा "स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के साथ बातचीत के बाद वे इस टेस्ट मैच के शेष खेल में क्रमशः कप्तान और उप-कप्तान के रूप में हटने पर सहमत हो गए हैं। इस टेस्ट मैच को आगे बढ़ने की जरूरत है। हम इस मामले की जांच जारी रखेंगे। फिलहाल दोनों खिलाड़ी टिम पेन के अंडर में फील्डिंग करेंगे।" जेम्स सदरलैंड ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस इस मामले में जल्द से जल्द एक्शन की उम्मीद कर रहे थे। और वे उन्हें निराश नहीं कर सकते। बता दें कि टिम पेन ऑस्ट्रेलिया के 43वें कप्तान बने हैं।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा और शर्मनाक विवाद सामने आया है। दरअसल तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट को बॉल टेम्परिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया। कैमरन बेनक्रॉफ्ट को गेंद के शेप को बिगाड़ने के लिए जेब से चिप जैसे ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल करते देखा गया, जिसे उन्होंने बाद में अपनी ट्राउजर में छिपाने की कोशिश की। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि इस घटना को स्मिथ सहित खुद बेनक्रॉफ्ट ने स्वीकार लिया है।
BREAKING - Steven Smith and David Warner to stand down as Australia's captain and vice-captain respectively for the remainder of the third #SAvAUS Test in Cape Town - CA CEO James Sutherland says in a statement. pic.twitter.com/AE2PO04LSg
— ICC (@ICC) March 25, 2018
Strong words from Australia PM Malcolm Turnbull #ausvsa pic.twitter.com/W0vboAfEfH
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 25, 2018