For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो फिक्स थी भारत-श्रीलंका टेस्ट की पिच! स्टिंग ऑपरेशन में खुलासे के बाद आईसीसी ने शुरू की जांच

नई दिल्ली। पिछले साल श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच हुए एक टेस्ट मैच की पिच के फिक्स होने का दावा किया जा रहा है। दरअसल एक स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया गया है कि भारत और श्रीलंका के बीच पिछले साल गॉल में खेले गए टेस्ट मैच में फिक्सरों के निर्देश पर पिच से छेड़खानी की गई थी। इस मामले को लेकर आईसीसी ने शनिवार को जांच भी शुरू कर दी है।

पीटीआई की खबर के मुताबिक अल जजीरा टीवी नेटवर्क ने दावा किया कि मुंबई के एक पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रॉबिन मौरिस ने ये माना है कि उसने पिछले साल पिच से छेड़छाड़ के लिए गॉल में एक मैदानकर्मी को रिश्वत दी थी। हालांकि ये स्टिंग ऑपरेशन अभी तक प्रासारित नहीं हुआ है। रविवार को पूरा स्टिंग ऑपरेशन प्रसारित होगा लेकिन इसकी झलकियां कतर स्थित इस चैनल ने ऑनलाइन पोस्ट कीं हैं।

आईसीसी के महाप्रबंधन (भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई) एलेक्स मार्शल ने एक बयान में कहा, 'हमने अब तक मिली सीमित जानकारी के आधार पर अपने सदस्य देशों के भ्रष्टाचार निरोधक सहकर्मियों के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।' उन्होंने कहा, 'हमने अनुरोध किया है कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार से जुड़े सारे सबूत और सहायक सामग्री हमें मुहैया कराई जाए ताकि हम पूरी जांच कर सके।'

आपको बता दें कि यह मैच 26 से 29 जुलाई तक भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेला गया था। भारत ने यह मैच 304 रन से जीता। चैनल ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया, 'गॉल स्टेडियम पर सहायक मैनेजर, मैदानकर्मी थरंगा इंडिका ने कहा कि वह गेंदबाजों या बल्लेबाजों की मददगार पिच बना सकते हैं। अगर आपको स्पिन गेंदबाजी या तेज गेंदबाजी या बल्लेबाजी की मददगार पिच चाहिए तो यह हो जाएगा।'

इंडिका ने कथित तौर पर दावा किया कि उसने बल्लेबाजों की मददगार पिच बनाई थी। स्टिंग के विडियो में उसने कहा, 'भारत बल्लेबाजों की विकेट पर खेला। हमने विकेट को पूरी तरह से दबाया और उस पर पानी डालकर कड़ा कर दिया।' हालांकि इस मामले पर अभी जांच चल रही है।

Story first published: Saturday, May 26, 2018, 20:13 [IST]
Other articles published on May 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+