INDvsAUS: इस दिग्गज ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को दी सलाह- 'विराट कोहली को हर तरह से परेशान करो'
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ही शब्दों के तीर चलने शुरू हो गए हैं। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक बार फिर से भारतीय टीम के खिलाफ तीखी टिप्पणी की है। रिकी पोटिंग लगातार भारतीय कप्तान विराट कोहली को निशाना बनाए हुए हैं।

क्या बोले पोंटिंग:
रिकी पोंटिंग ने कहा कि विराट कोहली को अब भी परेशान किया जा सकता है तथा आस्ट्रेलियाई टीम को चुपचाप बैठने और भारतीय कप्तान को हावी होने देने के बजाय उनको हर तरह से परेशान करना चाहिए।

डीन जोन्स ने कोहली को नहीं उकसाने की दी सलाह:
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच गुरूवार से शुरू होगा और पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोन्स ने कोहली को नहीं उकसाने की सलाह दी है।

मैंने कोहली को परेशान होते देखा है:
जब पोंटिंग से पूछा गया कि क्या आस्ट्रेलिया अपने मैदान पर उन्हें अपने जाल में फंसा सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘हां ऐसा हो सकता है। मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे आपको परेशान नहीं करना चाहिए। मैंने उसे परेशान होते हुए देखा है।''

भारत के हारने की भविष्यवाणी:
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने पहली बार ऐसा नहीं किया है इससे पहले उन्होंने कहा था कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में उस्मान ख्वाजा टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली से ज्यादा रन बनाएंगे। पोंटिंग ने अपनी टीम के पक्ष में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भारतीय टीम को 4 मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज में हार मिलेगी और ऑस्ट्रेलिया 2-1 से इस सीरीज को अपने नाम करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
